मीन राशि की महिलाओं के 12 रहस्य

मीन राशि की महिलाओं के 12 रहस्य

नमो नारायण मित्रों, मैं राहुलेश्वर स्वागत करता हूँ आपका भाग्य मंथन में।

मित्रों आज हम ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से मीन राशि में जन्मी स्त्रियों के स्वभाव से सम्बन्धित कुछ खास बातें आपको बतायेगें।

  1. पंचतत्वों में मीन राशि जल तत्व के अन्तर्गत आती है। जल तत्व की प्रधानता होने के कारण मीन राशि की स्त्रियाँ कोमल ह्दय की होती है जिस कारण से परिवार हो या मित्र सब इनका अपने अपने हिसाब से शोषण करते है। यह किसी की भी मदद निस्वार्थ भावना से करते है परन्तु फिर भी इनके ऊपर समय-समय पर भेदभाव करने का आरोप लगाया जाता है।
  2. मीन राशि पर बृहस्पति ग्रह का अधिपत्य आता है। बृहस्पति ग्रह शुद्ध ज्ञान और पूरी सृष्टि में सभी प्राणियों के पोषण का ध्यान रखने वाले है इसी कारण से मीन राशि की स्त्रियाँ का ध्यान भी अपने परिवार के पालन पोषण पर ज्यादा रहता है।
  3. मीन राशि की स्त्रियाँ जटिल से जटिल समस्याओं को सुलझाने में समर्थ होती है। इनका स्वभाव बेशख सरल हो लेकिन इनकी बुद्धि बहुत तीव्र होती है। किसी भी जटिल क्रिया को सरलतम रुप देने में यह माहिर होती है। इसलिए कभी भी किसी कार्य को करने में समस्याऐं आ रही हो तो किसी मीन राशि की स्त्री की सलाह जरुर लें।
  4. मीन राशि की स्त्रियाँ किसी के भी मन के भावों को सरलता से भाप लेती है। इनके सामने ढोंग करना बेकार साबित होता है। किसी से भी वार्तालाप करते समय काफी शर्माती है लेकिन बात करते समय आँखों में आँख डालकर बात करती है और यही से ये किसी की भी सत्यता और असत्यता का पता लगा लेती है।
  5. मीन राशि की स्त्रियों के अन्दर कला के प्रति विशेष आदर होता है। यह अपने अन्दर की भावों को चित्रों और शब्दों के माध्यम से बखूबी प्रकट कर पाती है। मीन राशि की स्त्रियों की जन्म-कुण्डली में यदि बृहस्पति मजबूत स्थिति में हो तो ऐसी स्त्रियाँ चित्रकार या फिर बड़ी लेखक होती है।
  6. मीन राशि में जन्मी स्त्रियाँ ईमानदारी और सत्य का साथ देने वाली होती है और अपने आस-पास के लोगों से भी ईमानदारी और सत्य का साथ देने की आशा करती है।
  7. मीन राशि की स्त्रियों को प्रतिस्पर्धा करना अच्छा लगता है इनके अन्दर हार जीत को लेकर होड़ नही होती लेकिन फिर भी यह अपनी काबलियत को सिद्ध करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
  8. मीन राशि की स्त्रियाँ लड़ाई झगड़ों और विवादों से खुद को दूर रखना पसंद करती है। परिवार में भी यदि कोई लड़ाई झगड़े करने वाला हो तो यह उनसे एक सुरक्षित दूरी बना लेती है। लेकिन इससे यह नही समझना चाहिए की यह डरपोक प्रवृति की होती है। अत्यधिक दबाने या शोषण करने पर यह मजबूत प्राहर करने से भी नही चूकती।
  9. मीन राशि की स्त्रियाँ हर वातावरण में बहुत ही सरलता से खुद को ढाल लेती है। इनका यही गुण इन्हें समाज व परिवार से प्रेम व आदर दिलवाता है। मीन राशि की स्त्रियों की जन्म-कुण्डली में यदि मंगल की स्थिति मजबूत हो तो राजनीती में बहुत नाम शोहरत कमाती है।
  10. आध्यात्मिक लोगों की संगत करना और उनसे ज्ञानवर्धक बातें जानने में इनकी विशेष रुची होती है लेकिन इसका मतलब यह नही की यह दिनभर पूजा पाठ और भजन कीर्तन में लगी रहती है। पूजा और कर्मकाण्ड से ज्यादा यह लोगों की मदद करने में अपना समय लगाती है।
  11. मीन राशि की स्त्रियाँ प्रेम और विवाह दोनों ही स्थितियों में बहुत ईमानदार रहती है परन्तु फिर भी जीवनसाथी इनसे सन्तुष्ठ नही रहता।
  12. धन सम्बन्धी मामलों में मीन राशि को बहुत ज्यादा भाग्यशाली तो नही कह सकते। जरुरत के अनुसार धन की प्राप्ति इन्हें समय-समय पर होती रहती है।

इसी के साथ आज के लिए आज्ञा चाहते है कल फिर मिलेगें भाग्य मंथन में, आपका जीवन शुभ व मंगलमय हो।

।। नमो नारायण ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *