मेष राशि की महिलाओं के 12 रहस्य

मेष राशि की महिलाओं के 12 रहस्य

नमो नारायण मित्रों, मैं राहुलेश्वर स्वागत करता हूँ आपका भाग्य मंथन में।

मित्रों आज हम ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से मेष राशि में जन्मी स्त्रियों के स्वभाव से सम्बन्धित कुछ खास बातें आपको बतायेगें।

  1. मेष राशि में जन्म लेने वाली स्त्रियों पर मंगल ग्रह का बहुत अधिक प्रभाव होता है जिसके चलते इनके अन्दर गजब की तेजी और जोश होता है। यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में सक्षम होती है। कम समय में अधिक कार्य करना इनकी बहुत बडी खूबी होती है।
  2. मेष राशि की स्त्रियों में महत्वाकांक्षायें बहुत अधिक पायी जाती है और इन महत्तवाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए यह दिन रात कड़ी मेहनत भी करती है। जीवन में सफल होने के लिए इनका बस एक ही मूलमंत्र होता है और वह है दिन रात मेहनत।
  3. अगर आपके आस पास कोई भी मेष राशि की स्त्री है तो इस बात का आपको बहुत ध्यान रखने की जरुरत है कि गलती से भी इनके आत्मसम्मान को टेस न पहुँचें। आदर और सम्मान इनको अति प्रिय होता है और अगर कोई इस क्षेत्र में इनसे उलझता है तो उसकी खैर नहीं।
  4. आलस्य और आलसी लोगों से इनको काफी परहेज रहता है। आलस्य के चलते इनके कार्यों में यदि कोई भी व्यक्ति लापरवाही करता है तो उनको इनके भयंकर क्रोध को भोगना पडता है।
  5. इनको साफ और सीधी बात करने वाले लोग ज्यादा अच्छे लगते है। शब्दों के भवर में यदि इन्हें कोई भी फंसाने का प्रयास करता है तो उसे मूँह की खानी पडती है। इसलिए यदि आपको इनसे कोई भी बात कहनी है तो सीधे-सीधे कहिये।
  6. प्रेम सम्बन्धों में यह लोग जल्दी नहीं पडते लेकिन अगर एक बार पड़ गये तो अपने प्रेम को कभी नहीं भूलते। प्रेम के लिए यह किसी भी हद तक जा सकते है। इनके इसी स्वभाव के चलते कई बार इनका मानसिक शोषण भी होता है।
  7. मेष राशि की स्त्रियाँ विवाह के पश्चात् खाली बैठना बहुत कम पंसन्द करती है, परिवार और कार्यस्थल के बीच अच्छा सन्तुलन बनाने में यह सदैव सफल होती है।
  8. जिस कार्य को करने का प्रण यह एक बार कर लें उसे यह पूरा करके ही मानती है। इनके स्वभाव में जिद्द होती है और ज्यादातर यह जिद्द इनको जीवन में सफल बनाती है।
  9. इनके ऊपर कई बार अहंकारी होने का आरोप भी लगता है लेकिन ऐसा होता नही है। ये अपने लक्ष्य को समर्पित होते है जिसके चलते इनका ध्यान अपने आस-पास के लोगों पर जाता ही नही है और लोग इन्हें अहंकारी समझ बैठते है।
  10. प्रेम सम्बन्ध हो या फिर विवाह हर क्षेत्र में मेष राशि की स्त्रियाँ ईमानदार होती है और अपने जीवन साथी से भी यह ईमानदारी चाहती है।
  11. अगर आपको इनसे शत्रुता नही करनी तो इनसे कभी झूठ मत बोलिये। झूटे लोग और झूटी बातों से यह लोग बहुत चिढते है। इनसे जितना अधिक सत्य बोलेगें उतना यह आपके लिए लाभप्रद रहेगी।
  12. जब यह गुस्से में हो तब किसी भी विवाद को सुलझाने का प्रयास न करें, ज्यादा बेहतर यहि होगा कि इनका गुस्सा पहले शान्त होने दें और फिर बात करें। कई बार आप यह भी देखेगें कि गुस्सा शान्त होते ही यह अपनी गलती स्वयं मान लेगी।

इसी के साथ आज के लिए आज्ञा चाहते है कल फिर मिलेगें भाग्य मंथन में, आपका जीवन शुभ व मंगलमय हो।

।। नमो नारायण ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *