हींग के औषधीय गुण

नमो नारायण मित्रों, मैं राहुलेश्वर स्वागत करता हूँ आपका भाग्य मंथन में
मित्रों आज हम आपको बतायेगें हींग के औषधीय गुणों और घरेलू आयुर्वेदिक उपचारों के बारे में।

इस पुण्य कार्य को करने के लिए हमारे साथ जुडने जा रहे है वनौषधि विघापति, आयुर्वेद गौरव वैघ (डाँ0) मायाराम उनियाल जी। आयुर्वेद के क्षेत्र में अपने सेवा कार्यों के लिए आपने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल जी द्वारा पंडित राम नारायण वैध पुरस्कार 2006 भी प्राप्त किया है।

संस्कृत में हींग को हिंड्गु कहते है। इसका वानस्पतिक नाम फेरूला नार्थेक्स है और इसका मुख्य प्रयोज्य अंग निर्यास है। इसके गुल्मों में चीरा लगाकर जो गोंद प्राप्त होता है उसे हींग कहा जाता है।

हींग का गुण धर्मः उत्तम हींग वायु का अनुलोमन करने वाली पाचक, गैस को ठीक करने वाली, उत्तेजक, कफ निस्सारक, आध्मान, शूल, वात विकार एवं वातनाडियों के लिए बल्य मानी जाती है।

आईये अब हींग के आयुर्वेदिक घरेलू उपचार जानें।

  1. बच्चों के पेट दर्द, पेट फूलने में हिंग को घिस कर नाभी में लेप करने से आराम होता है।
  2. बच्चों की पसली चलने पर हींग को पानी में घोलें, गुनगुना कर पसलियों पर लगाने से जल्दी आराम मिलता है।
  3. अपच में भूनी हींग, छोटी हरड़, अजवायन, सेन्धा नमक, जीरा समान भाग लेकर चूर्ण तैयार करें। इस चूर्ण को नित्य 2-3 ग्राम गरम पानी के साथ लेने पर तुरन्त आराम मिलता है।
  4. दांत दर्द करने पर थोड़ी सी हिंग दर्द करने वाले दांत के नीचे रखने से जल्दी ही दर्द शान्त हो जाता है।
  5. बच्चे जब अत्यधिक मीठा भोजन खाते है तो गुदा पर कीट काटने जैसा और अत्यधिक खुजली का अनुभव होता है ऐसे में रुई के फोये से पानी में घुलीहींग गुदा स्थान पर लगाये ऐसा करने से जल्दी ही आराम मिल जायेगा।
  6. हिस्टीरिया से प्रभावित रोगी यदि बेहोश हो जाये तो हींग सुघानें से रोगी जल्दी होश में आ जाता है।
  7. जिन महिलाओं को मासिक धर्म की समस्या निरन्तर बनी रहती है उन्हें भोजन में हींग का प्रयोग जरुर करना चाहिए इससे महिलाओं के कई प्रकार के गुप्त रोगों में भी लाभ मिलता है।
  8. हींग बलगम का दुश्मन होता है छाती में भारीपन लगे या श्वास लेने में दिक्कत महसूस हो तो हींग को अदरक और शहद में मिलाकर चाटने से तुरन्त आराम मिलता है।
  9. ब्लड शूगर के रोगियों के लिए तो भोजन में हींग का प्रयोग बहुत ही जरुरी है इससे हाई ब्लड प्रैशर कन्ट्रोल में रहता है।
  10. बढते प्रदूषण के चलते कैंसर का खतरा निरन्तर बढता जा रहा है इस जोखिम को कम करने के लिए हींग का सेवन एक बहुत अच्छा विकल्प है।

आज के लिए इतना ही कल फिर मिलेगें ज्ञान यात्रा में तब तक के लिए आपसे आज्ञा चाहते है। आपका जीवन शुभ व मंगलमय हो।

।। नमो नारायण ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *