सूर्य ग्रहण

नमो नारायण मित्रों,

मैं राहुलेश्वर स्वागत करता हूँ आपका भाग्य मंथन में।

आज हम बात करेगें 11 अगस्त 2018 को पडने वाले सूर्य ग्रहण की और साथ में यह जानेगें कि इसका मेष से मीन राशि पर क्या प्रभाव रहेगा। आप की जानकारी के लिए बता दें वैसे यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। 11 अगस्त को होने वाले सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 3.30 मिनट की होगी। इस ग्रहण का प्रभाव लगभग 5 बजे तक रहेगा इसलिए जो लोग सूतक मानते है वह लोग 5 बजे तक परहेज कर सकते है।
2018 का यह आखिरी सूर्य ग्रहण है। आज शनैश्चरी अमावस्या भी पड़ रही है इसलिए ग्रहण समाप्त होने के बाद दान-पुण्य करें, गंगा जल से पूरे घर की शुद्धि करें।

आईये अब जानें सूर्य ग्रहण मेष से लेकर मीन राशि पर क्या प्रभाव बनायेगें।

  • मेष राशिः सूर्य ग्रहण आपकी जन्म राशि से चतुर्थ स्थान पर लगने जा रहा है। चतुर्थ स्थान मुख्य रुप से  माता पक्ष, घर की सुख समृद्धि शान्ति, भवन-भूमि और वाहन के लिए जाना जाता है इसलिए इन क्षेत्रों का ध्यान रखें। सूर्य और राहु सप्तम दृष्टि से कार्य स्थान में बुरा प्रभाव बनायेगें जिससे उलझने बढ़ सकती है।  
  • वृषभ राशिःआपकी जन्मराशि वृषभ से तीसरे स्थान पर सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है इसलिए यह समय आपके लिए मिला जुला फल देने वाला होगा। इस समय दोस्तों का साथ कम करें। भाग्य पक्ष आज के दिन थोड़ा कमजोर रहेगा।
  • मिथुन राशिः आपकी जन्मराशि मिथुन से दूसरे स्थान पर सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है इसलिए व्यर्थ के खर्चों में वृद्धि का संकेत है। इस समय किसी से भी न उलझें वरना आप संकट में पड़ सकते है। वाणी पर संयम रखने की बहुत ज्यादा जरुरत है। आज के दिन कोई भी बड़ा लेन देन न करें।
  • कर्क राशिः आपकी जन्म राशि पर ही सूर्य ग्रहण लगेगा लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है की आपको घबराने की जरुरत है। आपकी राशि के स्वामी चन्द्रमा भी इस समय यहीं विराजमान है जोकि ग्रहण के बुरे प्रभाव से आपकी रक्षा करेगें। भगवान शिव ने चन्द्रमा को अपने मस्तक पर धारण करा हुआ है और चन्द्रमा भगवान शिव को अपना ईष्ट मानते है इसलिए आज के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने से आपका भाग्य प्रबल हो सकता है। आज के दिन ओऊम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें सब शुभ रहेगा।
  • सिंह राशिः आपकी जन्म राशि से बारहवें भाव में सूर्य ग्रहण घटित होगा। बारहवाँ भाव खर्चों, मति भ्रम और समस्याओं का होता है। सिंह राशि का स्वामित्व भी सूर्य के अन्तर्गत आता है और यह ग्रहण सूर्य के ऊपर ही लग रहा है इसलिए आपको दोगुना सावधान रहने की जरुरत है। कोई भी कार्य जल्दीबाजी में और बिना सोचें समझें न करें। लम्बी यात्राओं को आज के दिन बिल्कुल टाल दें। आज कोई शुभ कार्य करने की सोच रहे है तो बिल्कुल न करें।
  • कन्या राशिः आपकी जन्म राशि से ग्यारहवें भाव में सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण आपके लिए हितकारी साबित होगा। ग्यारहवाँ भाव लाभ का होता है जोकि काफी उठा-पटक के बाद आपको लाभ तो जरुर देगा। इस समय स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान दें। बासी खाना खाने से बचें।
  • तुला राशिः आपकी जन्म राशि से दशवें भाव में सूर्य ग्रहण अपना प्रभाव बनायेगा। आपकी राशि स्वामी भी इस समय अपनी नीच राशि में बैठे है जिसके चलते आप वैसे भी मानसिक रुप से कमजोर महसूस करेगें। इस समय आपको शान्त रहने की आवश्यकता है। इस समय किसी चीज पर तीखी प्रतिक्रिया देने से खुद को रोकें।
  • वृश्चिक राशिः आपकी जन्म राशि से नवम भाव में सूर्य ग्रहण लगेगा। नवम भाव को भाग्य भाव भी कहते है इसलिए थोड़ा सावधान रहें। इस समय आपकी राशि को मिले जुले प्रभाव प्राप्त होगें। लड़ाई झगड़े बढने के योग आपकी जन्म राशि में बन रहे है लेकिन इस समय पर धन प्राप्ति के भी योग बन रहे है इसलिए लड़ाई झगड़ों से खुद को जितना दूर रखे उतना अच्छा होगा।
  • धनु राशिः आपकी जन्म राशि से आठवें भाव में सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है इसलिए थोड़ी सावधानी तो आपको बरतनी ही पडेगी। पेट की गड़बड़ी आज के दिन आपको परेशान कर सकती है। आज के दिन पैसे का लेन देन न करें तो बहुत ज्यादा अच्छा रहेगा। कोई मूल्यवान वस्तु खोने के योग भी जन्म राशि में बन रहे है इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। आपकी सतर्कता आपको नुकसान से बचा सकती है।
  • मकर राशिः आपकी जन्म राशि से सातवें भाव में सूर्य ग्रहण लगेगा। सातवाँ भाव जीवनसाथी और रोजमर्रा के गल्ले से सम्बन्धित है। इस समय जीवनसाथी के साथ बहुत प्यार से पेश आयें, कड़वी और कष्ट देने वाली बातें न बोलें। किसी स्त्री से किसी भी बात पर न उलझें। पैसों के लेन देन में सतर्कता बरतें।
  • कुम्भ राशिःआपकी जन्म राशि से छठें भाव में सूर्य ग्रहण घटित होगा। छटा भाव रोगों और शत्रुओं का होता है इस स्थान पर ग्रहण लगने से आपको उत्तम फलों की प्राप्ति होना सम्भव है। इस समय पर वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
  • मीन राशिः आपकी जन्म राशि से पाँचवें भाव में सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण एक तरफ आपको परिवार की तरफ से परेशान करेगा तो दूसरी तरफ अचानक से धन लाभ के योग भी बनायेगा। इस समय आपके शत्रु भी आपका फायदा करवाने वाले साबित होगें।

शनैश्चरी अमावस्या पर शनि देव को प्रसन्न करें और यथाशक्ति दान पुण्य करें।

आज के लिए इतना ही कल फिर मिलेगें भाग्य मंथन मे, आपका जीवन शुभ व मंगलमय हो।

।। नमो नारायण ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *