नमो नारायण मित्रों
मैं राहुलेश्वर स्वागत करता हूँ आपका भाग्य मंथन में।
मित्रों जीवन चलाने के लिए कर्म करना बहुत जरुरी है। अपने भविष्य को सुन्दर बनाने के लिए लोग रात दिन मेहनत करते है फलस्वरुप फल की प्राप्ति भी होती है लेकिन किसी को ज्यादा, किसी को मध्यम और किसी को बहुत कम और तब जिस चीज को मनुष्य कोसता है वह है हमारा सोया हुआ भाग्य। इसी सोये हुऐ भाग्य को जगाने के लिए आज हम आपको नाम के प्रथम अक्षर से 5 जबरदस्त उपाय बतायेगें जिन्हें नियमित रुप से करने पर आप जल्दी ही धनवान होगें।
आज हम बात करेगें मीन राशि के बारे में, जिनके नाम का पहला अक्षर दी, दू, थ, झ, दे, दो, चा, ची है उनकी मीन राशि होती है। मीन राशि जल तत्व के अन्तर्गत आती है और इनके स्वामी बृहस्पति ग्रह है इस राशि में जन्में लोग बुद्धिमान, कलात्मक, सरल, सहज, सौम्य व्यवहार, दयालु प्रवृति, मधुर वाणी, आध्यात्मिक, पारिवारिक और किसी भी कार्य को करने की क्षमता के लिए जाने जाते है।
आईये अब यह जानें की वह कौन से पाँच जबरदस्त और सरल उपाय है जिन्हें कोई भी मीन राशि का जातक कर सकता है और जीवन में सफल हो सकता है।
- दानः ।। सर्वेषाम उपायानां दानं श्रेष्ठतमं मतम ।। जैसाकि मैं सदैव बोलता हूँ कि कलयुग में सभी समस्याओं का सबसे श्रेष्ठ उपाय दान है। जो मनुष्य गरीब और असहाय लोगों की हमेशा सहायता करता है उसपर ईश्वर सदैव प्रसन्न रहते है और दान करने वाले के घर के भण्डार सदैव भरे रहते है। भूखों को भोजन, बीमारों को दवा और गरीब बच्चों को शिक्षा में सहायता करने के साथ-साथ यदि आप शनि और राहु सम्बन्धी चीजों का दान करें तो आपके लिए ऐसा करना बहुत शुभ रहेगा। जैसे की काली उड़द, चाय पत्ती, काले चने, काले तिल, काले वस्त्र, कच्चा प्याज और नीले वस्त्र।
- रुद्राक्ष धारणः मानवता के कल्याण के लिए भगवान रुद्र की आँख से गिरें आँसुओं से जिस बीज की उत्पत्ति हुई उसे रुद्राक्ष कहा जाता है। रुद्राक्ष को साक्षात् भगवान शिव ही माना जाता है। रुद्राक्ष का महात्म्य शिव पुराण, देवी भागवत, नारद पुराण, अग्नि पुराण जैसे कई पुराणों में विस्तार से बतलाया गया है। मीन राशि को सभी प्रकार की सफलताओं और समृद्धि प्राप्त करने के लिए 5 मुखी और 10 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए।
- वृक्षारोपणः जीव को जीने के लिए प्रकृति के साथ मिलकर चलना होता है। प्रकृति से ही जीवन है और यही सभी चीजों का आधार है। भारतीय आयुर्वेद और वैदिक ज्योतिष में भी जन्म नक्षत्रों और जन्म-राशियों से वृक्षों का सम्बन्ध बताया गया है। इसलिए जन्म राशि से सम्बन्धित वृक्षों को लगाने और उनका ध्यान रखने से भी भाग्यवृद्धि और समृद्धि आपके घर आती है। आप लोगों के लिए पीपल, चन्दन और पीले रंग के फूलों वाले पौधें लगाना आपके लिए सबसे ज्यादा लाभदायक रहेगा।
- मित्र ग्रहों को दे बलः जिस प्रकार मित्रों की सहायता से जीवन के बहुत से कार्य आसान और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो जाते है उसी प्रकार जब हम अपनी जन्म राशि के स्वामी ग्रह के मित्र ग्रहों को बल देते है तो हमारे जीवन में भी धन लक्ष्मी और समृद्धि स्वयं आने लगती है। मीन राशि के लिए पंचम और नवम भाव के स्वामी चन्द्रमा और मंगल है। चन्द्रमा को बल देने के लिए आप प्रतिदिन चन्द्रघण्टा माता को श्वेत रंग के पुष्प चढायें और शिवलिंग पर जल जरुर चढायें और मंगल को बल देने के लिए रोज मंगल चण्डिका स्त्रोत का पाठ करें और हनुमान जी को मंगलवार के दिन मीठे पान का भोग लगायें। चन्द्रमा और मंगल ग्रह को अधिक बल देने के लिए चन्द्र रत्न सच्चा मोती और मंगल ग्रह के लिए लाल मूंगा धारण किया जा सकता है लेकिन उससे पहले जन्म-कुण्डली का विश्लेषण जरुर करवायें।
- मंत्र जापः मंत्र जाप क्या है पहले यह जानें। मानसिक और भौतिक सभी समस्याओं पर शोध करके उनके उपाय रुप में शब्दों को निश्चित क्रम से प्रयोग करने की विधि को मंत्र कहा जाता है। सामान्य शब्दों में समझे तो मन रुपी राक्षस जितनी भी समस्याऐं उत्पन्न कर सकता है उन सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाली युक्ति को मंत्र कहते है। धन सम्पदा और चर्तुमुखी विकास के लिए बताये गये मंत्र का रोज 108 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है।
।। ओऊम् क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नमः ।।
इसी के साथ हम आप सभी दर्शकों से आज के लिए आज्ञा चाहते है आपका जीवन शुभ व मंगलमय हो।
।। नमो नारायण ।।