2 तारीख में जन्में लोंग

नमो नारायण मित्रों, मैं राहुलेश्वर स्वागत करता हूँ आपका भाग्य मंथन मे।

आज हम आपको अंक ज्योतिष की सहायता से किसी भी महिने की 2 तारीख में जन्म लिये लोगों के स्वभाव से सम्बन्धित 9 खास बातें बतायेगें। यदि आपका जन्म स्वयं 2 तारीख को हुआ है तो भी आप इस जानकारी से काफी लाभ उठा सकते है और जिनके मित्र या परिवारजनों का जन्म 2 तारीख में हुआ है तो वह भी इस जानकारी को पाकर 2 तारीख में जन्में व्यक्ति से आपसी समझ को बढा सकते है।

  • दो अंक चन्द्रमा के अधिपत्य में आता है। चन्द्रमा मन का प्रतीक है इसलिए यह लोग स्वभाव से काफी चंचल होते है। जिस प्रकार चन्द्रमा जल्दी जल्दी गोचरवश अपना स्थान बदलते रहते है वैसे ही ये लोग भी अपने मन को एक जगह केन्द्रित नही कर पाते।
  • यह स्वभाव से मासूम होते है बेशख इनको बाहर से देखने पर यह आपको काफी कडक लगेगें लेकिन यह दिल के बिल्कुल साफ और दूसरों की भावनाओं की बहुत कदर करने वाले होते है।
  • भावुकता इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होती है। इनसे किसी की पीड़ा भी देखी नही जाती। इसी भावुकता के चलते इनके चारों तरफ के लोग इनका जमकर शोषण भी करते है।
  • आपके अंक के स्वामी चन्द्रमा है जिसके प्रभाव के चलते आप काफी हंसमुख और सबको खुश रखने वाले होते है। आपके सुन्दर स्वभाव के कारण ही आपके मित्रों की संख्या अधिक होती है। आपका आधा जीवन मित्रों की सहायता व उनकी परेशानी सुनने में ही निकल जाता है।
  • आप लोग जन्म से ही कलाकार होते है। कला के क्षेत्र में आप लोगों की बहुत अधिक रुची होती है। किसी भी चीज को कलात्मक रुप से प्रस्तुत करने में आपकी कोई पूछ नही होती।
  • आप लोग दूसरों की मन की बातों को बहुत जल्दी भाप लेते है। इस गुण के कारण आप दो लोगों के बीच आसानी से सामांजस्य बिठा लेते है। इसी गुण के कारण आप समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करते है।
  • आप शान्तिप्रिय लोगों में आते है। आप चाहते है सभी लोग प्रेम पूर्वक हंसते खेलते जीवन को जिये। इसलिए आप सदैव लोगों के विवादों को सुलझाते और मधस्थता करते नजर आते है। कई बार आपको गलत भी समझा जाता है लेकिन फिर भी आप अपने कार्यों में लगे रहते है।
  • सच्चे प्रेम के लिए आपके मन में विशेष सम्मान होता है। लेकिन आपको जीवन में सच्चा प्रेम बहुत कठनाई से मिलता है। ज्यादातर प्रेम के मामले में आप सबसे ज्यादा धोखा खाते है।
  • लम्बा चौड़ा सामाजिक दायरा होने के बाद भी आप अकेलेपन के शिकार होते है। आप लोग बहुत तेजी से डिप्रेशन में जाते है। डिप्रेशन में जाने से बचने के लिए संगीत सुनना आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

आज के लिए इतना ही कल फिर मिलेगें भाग्य मंथन में तब तक के लिए आप से आज्ञा चाहते है। आपका जीवन शुभ व मंगलमय हो।

।। नमो नारायण ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *