मूलाँक 7, भाग्य मंथन, गुरु राहुलेश्वर जी

मूलाँक 7 ( अंक शास्त्र )

नमो नारायण मित्रों, मैं राहुलेश्वर, स्वागत करता हूँ आपका भाग्य मंथन में।

मित्रों आज हम बात करेगे अंक ज्योतिष शास्त्र की जिसमें अंको को आधार बनाकर भविष्य जाना जाता हैं इस विधा का प्रयोग दक्षिण भारत में वैदिक काल से ही किया जाता रहा है बाद मे पश्चिमी सभ्यता ने इसे अपनाया और विस्तार किया ।

1 से लेकर 9 अंक मे सब कुछ समेट कर भविष्य कथन की इस विधि को आप भी समझिये और रोजर्मरा के जीवन में इसक प्रयोग करके लाभ उठाईये।

आज हम बात करेगें अंक 7 के बारे में  जिनका जन्म किसी भी महिने की 7,16,25 तारीख में होता है उनका जन्म मूलाँक 7 होता है। अंक 7 पर केतु ग्रह का आधिपत्य होता है। राहु की तरह ही केतु का भी कोई भौतिक आस्तित्व नहीं होता है, यह अंक कुछ कुछ 9 अंक की तरह ही कार्य करता है, 7 अंक मे जन्में लोग शरीर से मजबूत और खेल कूद में रूची रखने वोले होते है।बहुत ज्यादा महत्वाकांक्षी और कम उम्र मे बहुत कुछ कर गुजरने की इच्छा रखते है। 7 अंक को समझना बहुत मुश्किल । एक समय पर इनके पास किसी कार्य को लेकर 2- 3 विकल्प होते है, सदैव भ्रम में रहते है। प्रेम सम्बन्धों व विवाह को लेकर बहुत ज्यादा सुखी नहीं होते। मन में सदैव किसी न किसी चीज को लेकर खिन्नता बनी रहती है। 7 अंक का भविष्य उसके चारो तरफ के वातावरण पर निर्भर रहता है यह जिस करीके की चीजे देखते है उनमें जल्दी ही लिप्त हो जाते है।

  • 7 अंक की प्रकृति – अंक 7 अपने मन की भावनाओं को सदैव छुपा के रखता है, यह पाप व पुण्य खुल के करते है, इसलिए इन्हें सही समय पर सही दिशा देना बहुत जरूरी है। यह किसी की भी बातों मे आकर अपना भविष्य बिगाड़ लेते है। अपने परिवार के लिए सच्चे हृदय से सोचते है, ज्यादा दिखावा करने पर यह यकीन नही करते जैसे है वैसे ही रहते है।
  • 7 अंक वालों की पेशा व आजीविका – खेल कूद, ऐक्टर, पेन्टर, गिटारिस्ट, फौज, फिल्म मेकर, केमिस्ट, हस्पिटल वर्क, बोडी बिल्डर, रियल स्टेट आदि पेशे अंक 7 के अन्तर्गत आते है।
  • अनुकूल राशियाँ और अंक – आपके लिए धनु और मीन राशियाँ बहुत शुभ है और 3,6,9 अंक बहुत शुभ है।
  • अनुकूल अक्षर – अंग्रेजी वर्णमाला के G,P,Y,C,L,U अक्षर आपके लिए सबसे ज्यादा अनुकूल है।
  • नवरत्न – लहसुनिया धारण करना अंक 7 वालो के लिए सबसे अच्छा होता है।
  • शुभ दिशा – वायव्य दिशा आपके लिए सबसे ज्यादा शुभ है। इस दिशा में आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी।
  • शुभवार – बृहस्पति और शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ हैं।
  • शुभ दिनाँक – 03,04,07,12,13,14,19,22,25,30,31 तारीखें आपके लिए विशेष शुभ हैं।
  • शुभ यंत्र – केतु देव का ताँबे मे बना अंक यन्त्र आपके लिए विशेष शुभ है।
  • शुभ रंग – भूरा, स्लेटी रंग आपके लिए विशेष शुभ हैं।
  • शुभ मंत्र – ओम नरसिंहाय नमो नमः का जाप आपको जीवन के प्रत्येक  क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा।
  • मुख्य बिमारियाँ – दौरे पड़ना, सरदर्द, दिल सम्बन्धी रोग, जीभ व फेफड़ो से सम्बन्धित रोग 7 अंक वालो को अधिक होते है ।
  • अशुभ महिनें – फरवरी, जून, जुलाई 7 अंक वालो के लिए खराब होते है।

आज के लिए इतना ही कल फिर मिलेगें ज्ञान के बढते रथ के साथ भाग्य मंथन में, तब तक के लिए आज्ञा चाहते है, आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

।। नमो नारायण ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *