मूलाँक 5, भाग्य मंथन, गुरु राहुलेश्वर जी

मूलाँक 5 ( अंक शास्त्र )

नमो नारायण मित्रों, मैं राहुलेश्वर, स्वागत करता हू आपका भाग्य मंथन में।

मित्रों आज हम बात करेंगे अंक ज्योतिष शास्त्र की जिसमें अंकों को आधार बनाकर भविष्य जाना जाता हैं इस विधा का प्रयोग दक्षिण भारत में वैदिक काल से ही किया जाता रहा है बाद मे पश्चिमी सभ्यता ने इसे अपनाया और विस्तार किया ।

1 से लेकर 9 अंक मे सब कुछ समेट कर भविष्य कथन की इस विधि को आप भी समझिये और रोजर्मरा के जीवन में इसक प्रयोग करके लाभ उठाईये।

आज हम बात करेंगें अंक 5 के बारे में  जिनका जन्म किसी भी महिने की 5,14,23 तारीख में होता है उनका जन्म मूलाँक 5 होता है। अंक 5 पर बुध ग्रह का अधिपत्य होता है। छोटी उम्र से इनका ध्यान पढ़ने पढ़ाने में लगा रहता है, छोटी उम्र में ही ये लोग धन उपार्जन में सफल हो जाते है। हर क्षेत्र मे सफल होते हुए भी यह आन्तरिक रूप से सन्तुष्ट नहीं रहते। अपने जीवन को सदैव अलग- अलग नजरियों से देखते रहते है, सही शब्दों मे कहा जाये तो 5 अंकों मे जन्मे लोग अपने जीवन को एक प्रयोगशाला जैसा बना देते है। बुध ग्रह सदैव नयी खोजों के लिए आपको प्रेरित करता रहता है, एसा करते करते आप अपने सामाजिक जीवन को त्याग कर अपने मे मस्त रहते है व जीवन के अंतिम क्षणों में बहुत बुरी अवस्था में पहुँच जाते है। आपकी तर्क शक्ति बहुत अच्छी है आप साम, दाम, दण्ड, भेद किसी भी नीति का प्रयोग  कर अपना कार्य करवाने में माहिर है लेकिन फिर भी अन्त में पराजित होते है।

  • 5 अंक की प्रकृति – 5 अंक में जन्म लिये लोगों का स्वभाव सदैव एक जैसा नही रहता, जीवन के पहले चरण मे यह बहुत सलीके से पेश आने वाले व्यक्ति होते है, सफलता प्राप्ति के बाद इनमे अहंकार की मात्रा बढ़ने लगती है और समय बीतते बीतते इन लोगो का अहंकार व गुस्सा करने की प्रवृति इतनी बढ़ जाती है जिससे स्वंय इनको और इनके आस पास रहने वाले लोगो का जीवन बहुत बुरा हो जाता है।
  • 5 अंक वालों की पेशा व आजीविका – अध्यापक, लेक्चरार, भाषा ट्रान्सलेटर, पुस्तक विक्रेता, सेल्स मेन, सरकारी विभाग, इंजीनियरिंग, अकाउन्टेन्ट, टेलीग्राफर, जर्नलिस्ट, प्रोपर्टी ब्रोकर अंक 5 के अन्तर्गत आते है।
  • अनुकूल राशियाँ और अंक – आपके लिए मिथुन, कन्या, सिंह राशियाँ आपके लिए विशेष रूप से शुभ है और 1,5,6,8 अंक आपके लिए बहुत शुभ है।
  • अनुकूल अक्षर – अंग्रेजी वर्णमाला के E,N,W,F,O,X,A,J,S अक्षर आपके लिए सबसे ज्यादा अनुकूल है।
  • नवरत्न – हरा पन्ना,हीरा धारण करना आपके लिए विशेष रूप से शुभ है।
  • शुभ दिशा – उत्तर दिशा आपके लिए सबसे ज्यादा शुभ है। इस दिशा मे किए गये कार्य सफलता को प्राप्त होंगे।
  • शुभवार – बुधवार और शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ हैं।
  • शुभ दिनाँक – 05,14,23,1,10,19,28 तारीखें आपके लिए विशेष शुभ हैं।
  • शुभ यंत्र – बुध देव का अंक यन्त्र और गणेश जी का सिद यन्त्र आपके लिए विशेष शुभ है।
  • शुभ रंग – हरा, नीला रंग आपके लिए विशेष शुभ हैं।
  • शुभ मंत्र – ओम एकदन्ताय नमः का जाप आपको जीवन के प्रत्येक  क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा।
  • मुख्य बिमारियाँ – 5 अंक वाली स्त्रियाँ स्वस्थ रहती है, लेकिन पुरूष 5 अंक को ज्यादातर बिमारियों से पीड़ित देखा गया है, 5 अंक मे जन्म लेने वाले पुरूषों को मुँह और आँत के कैंसर से सम्बन्धित रोग लगते है, 5 अंक मे जन्मे लोगो का सबसे कमजोर हिस्सा उनका उदर होता है इसलिए इन्हें अपने खान पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
  • अशुभ महिनें – जून, सितम्बर, दिसम्बर 5 अंक वालो के लिए खराब प्रभाव देने वाले होते है।

आज के लिए इतना ही कल फिर मिलेगें ज्ञान के बढते रथ के साथ भाग्य मंथन में, तब तक के लिए आज्ञा चाहते है, आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।
।। नमो नारायण ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *