मूलाँक 3, भाग्य मंथन, गुरु राहुलेश्वर जी

मूलाँक 3 ( अंक शास्त्र )

नमो नारायण मित्रों, मैं राहुलेश्वर, स्वागत करता हू आपका भाग्य मंथन में।

मित्रों आज हम बात करेगे अंक ज्योतिष शास्त्र की जिसमें अंको को आधार बनाकर भविष्य जाना जाता हैं इस विधा का प्रयोग दक्षिण भारत में वैदिक काल से ही किया जाता रहा है बाद मे पश्चिमी सभ्यता ने इसे अपनाया और विस्तार किया ।

1 से लेकर 9 अंक मे सब कुछ समेट कर भविष्य कथन की इस विधि को आप भी समझिये और रोजर्मरा के जीवन में इसक प्रयोग करके लाभ उठाईये।

आज हम बात करेगें अंक 3 के बारे में  जिनका जन्म किसी भी महिने की 3,12,21,30 तारीख में होता है उनका जन्म मूलाँक 3 होता है। अंक 3 पर बृहस्पति का आधिपत्य होता है। अंक 3, अंक एक और दो की शक्ति से मिलकर बनता है, यह अंक सृष्टि के सृजन, रक्षा, संहार की शक्ति रखता है। कोई भी धर्म या समुदाय के लोग तीन के महत्तव को नही टालते, हिन्दु देवी-देवताओं में भी तीन मुख्य देवता और तीन मुख्य देवियाँ है। तीन अंक मे जन्मा जातक सभी के जीवन के लिए अच्छा साबित होता है। अच्छे लोगों के लिए अच्छा व बुरो के लिए बुरा करने में 3 अंक वालो का कोई जवाब नहीं। किसी भी कार्य को बहुत जल्दी समझना, और उसमे महारत हासिल करना 3 अंक वालों का सबसे बड़ा लक्षण है। उदार हृदय, शरणागत की रक्षा, आध्यात्मिकता, चरित्रवान, समाज मे नाम शोहरत इनको जल्दी प्राप्त होती है।

  • 3 अंक की प्रकृति – 3 अंक में जन्म लेने वाले लोग बहुत ईमानदार, स्वभाव से संकोची, मेहनती, उदार हृदय, कभी कभी बहुत खर्चीले, कला को समझने वाले, मन की बात पढ़ने वाले, समाज व देश प्रेम से ओत-पोत, आध्यात्मिकता को समझने वाले होते है ।
  • अंक 1 का पेशा व आजीविका – 3 अंक में जन्म लेने वाले लोग साधारणतया हर क्षेत्र में पाये जाते हैं। जहाँ भी मिलेगें उच्च पद पर दिखेगें। समाज सुधारक, प्रसिद लेखक, प्रसिद जज, कलाकार, अभिनेता, धर्म प्रचारक 3 अंक के अंतर्गत आते है।
  • अनुकूल राशियाँ  और अंक – आपके लिए सबसे अनुकूल मेष, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशियां हैं । अनुकूल अंक 1,2,3,7,9 है।
  • अनुकूल अक्षर – आपके लिए सबसे अनुकूल अक्षर अंग्रेजी वर्णमाला का C,L,U,A,J,S,I,R है।
  • नवरत्न – पीला पुखराज, लाल मूँगा, सच्चा मोती धारण करना आपके लिए सबसे शुभ है।
  • शुभ दिशा – ईशान कोण और पूर्व दिशा आपके लिए सबसे ज्यादा शुभ है।
  • शुभवार – रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार आपके लिए विशेष रूप से शुभ हैं।
  • शुभ दिनाँक – 03,12,21,30 तारीखें आपके लिए विशेष शुभ हैं।
  • शुभ यंत्र – बृहस्पति का अंक यन्त्र और श्री यन्त्र 3 अंक वालो के लिए सबसे शुभ है।
  • शुभ रंग – पर्पल, नीला, पीला आपके लिए विशेष शुभ हैं।
  • शुभ मंत्र – ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप आपके लिए विशेष शुभ हैं।
  • मुख्य बिमारियाँ – साइटिका, कमर दर्द, चर्म रोग से सम्बन्धित रोग 3 अंक वाले सबसे ज्यादा प्रभावित होते है।
  • अशुभ महिनें – अप्रैल, मई, अक्टूबर 3 अंक वालो के खराब होते है।

आज के लिए इतना ही कल फिर मिलेगें ज्ञान के बढते रथ के साथ भाग्य मंथन में, तब तक के लिए आज्ञा चाहते है, आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

।। नमो नारायण ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *