ब्लैक होल का रहस्य

नमो नारायण मित्रों, मैं राहुलेश्वर स्वागत करता हूँ आपका भाग्य मंथन मे।

मित्रों आज हम जानेगें हस्त रेखा शास्त्र में ग्रह पर्वतों पर ब्लेक होल की स्थिति और उसका हमारे जीवन पर प्रभाव। यह आकृति कभी लम्बाई लिये हुऐ होती है तो कभी हल्की गोलाई के साथ इसकी पहचान आप अपने जीवन पर पडने वाले प्रभाव के हिसाब से भी कर सकते है।

  1. पहले बात करेगें सूर्य पर्वत के बारे में, स्क्रीन पर दिख रही आकृति या इस से मिलती जुलती आकृति यदि आपके हाथ में सूर्य पर्वत पर हो तो इससे जातक सदैव आत्मिक रुप से स्वयं को कमजोर महसूस करता है, अपने विचारों को स्वतन्त्र रुप से किसी के समक्ष नही रख पाता, भय और चिन्ताओँ से सदैव घिरा हुआ रहता है। पिता से भी वैचारिक मतभेद रहता है और इस आकृति का पिता की आयु पर भी बुरा प्रभाव पडता है। अगर आपके हाथ में यह आकृति है और इसका प्रभाव आपको परेशानी में डाले हुऐ है तो हमारे द्वारा बनायी सूर्य ग्रह और राहु ग्रह के सरल उपाय की वीडियों देखकर समाधान जान सकते है।
  2. ब्लैक होल की स्थिति यदि आपके हाथ में चन्द्रमा पर्वत पर बनती है तो यह स्थिति आपके मन पर बहुत नकारात्मक प्रभाव डालती है, इससे आपके सामाजिक सम्बन्ध बहुत खराब अवस्था में होते है। सभी चीजों में नीरसता का भाव बना रहता है और माता का स्वास्थ सदैव खराब रहता है। इस प्रभाव के कारण आप अपने मन को कभी भी एक कार्य में नही लगा पाते। जो कार्य करते भी है वो काम अधूरे में ही छोडकर दूसरे कार्यों में लग जाते है जिससे आप सदैव असफल होते है। अगर आपके हाथ में भी यह आकृति है और इसका प्रभाव आपको परेशानी में डाले हुऐ है तो हमारे द्वारा बनायी चन्द्रमा ग्रह और केतु ग्रह के सरल उपाय की वीडियों देखकर समाधान जान सकते है।
  3. मंगल ग्रह के पर्वत पर साधारणतः इस आकृति का बहुत ज्यादा प्रभाव नही पडता क्योंकि मंगल स्वयं एक अंगारक ग्रह है। इस आकृति नकारात्मक प्रभाव के चलते बस जातक के पराक्रम में कमी आती है और वह डरपोको जैसा व्यवहार करता है। अगर आपके हाथ में भी यह आकृति है और इसका प्रभाव आपको परेशानी में डाले हुऐ है तो हमारे द्वारा बनायी मंगल ग्रह के सरल उपाय की वीडियों देखकर समाधान जान सकते है।
  4. बुध ग्रह बुद्धि देने वाला होता है। बुध पर्वत पर जब ऐसी कोई आकृति बनता है तो इसका प्रभाव सीधा हमारे दिमाग पर पडता है। इस प्रभाव के चलते मस्तिष्क सम्बन्धी रोग, मानसिक अस्थिरता, मानसिक प्रमाद उत्पन्न होते है। अगर आपके हाथ में भी यह आकृति है और इसका प्रभाव आपको परेशानी में डाले हुऐ है तो हमारे द्वारा बनायी बुध ग्रह के सरल उपाय की वीडियों देखकर समाधान जान सकते है।
  5. बृहस्पति ग्रह जीवन में स्थिरता, आस्तिकता, गृहस्थ सुख, समृद्धि, सामाजिक सम्मान, अच्छी संतान, धन-धान्य को दर्शाता है। यदि किसी जातक के हाथ में इस प्रकार का चिन्ह बृहस्पति पर्वत पर बने तो ऊपर बताये सारे क्षेत्रों में समस्याऐं बनी रहती है। अगर आपके हाथ में भी यह आकृति है और इसका प्रभाव आपको परेशानी में डाले हुऐ है तो हमारे द्वारा बनायी बृहस्पति ग्रह के सरल उपाय की वीडियों देखकर समाधान जान सकते है।
  6. शुक्र ग्रह जीवन में भोग विलास, ऐसो आराम, मान सम्मान, विवाह पश्चात् सुख, भवन-भूमि, अच्छे वाहन, पत्नी से प्रेम व सम्मान को दर्शाता है। यदि किसी जातक के हाथ में इस प्रकार का चिन्ह शुक्र पर्वत पर हो तो ऊपर बतायी चीजों में समस्याऐं बनती है। समाज में ऐसा जातक स्त्री के कारण अपमानित होता है। अगर आपके हाथ में भी यह आकृति है और इसका प्रभाव आपको परेशानी में डाले हुऐ है तो हमारे द्वारा बनायी शुक्र ग्रह के सरल उपाय की वीडियों देखकर समाधान जान सकते है।
  7. शनि पर्वत जीवन में सफलता और मजबूत स्थिति देने वाला, यहि पर्वत सभी पर्वतों के शुभ प्रभाव को प्रकट करने वाला एक मात्र स्थान है इस स्थान पर यदि इस प्रकार का चिन्ह बनें तो इसका प्रभाव मिला जुला रहता है, इस स्थान पर बनी आकृति कभी बहुत अच्छा प्रभाव देने वाली भी होती है और कभी बहुत बुरा प्रभाव भी। इस स्थान पर यदि इस प्रकार की आकृति हो तो शनि देव से सम्बन्धित उपाय करें और साथ में महामृत्युंजय का पाठ रोज किया करें।

राहु और केतु की स्थिति सूर्य और चन्द्रमा पर्वत की शुभता और अशुभता से ही प्रकट हो जाती है इसलिए उसके लिए अलग से किसी उपचार की आवश्यकता नही है।

आज के लिए इतना ही कल फिर मिलेगें ज्ञान यात्रा में, तब तक के लिए आज्ञा चाहते है आपका जीवन शुभ व मंगलमय हो।

।। नमो नारायण ।।