पैसा उपचार-कर्क राशि

नमो नारायण
मित्रों मैं राहुलेश्वर स्वागत करता हूँ आपका भाग्य मंथन में।

मित्रों जीवन चलाने के लिए कर्म करना बहुत जरुरी है। अपने भविष्य को सुन्दर बनाने के लिए लोग रात दिन मेहनत करते है फलस्वरुप फल की प्राप्ति भी होती है लेकिन किसी को ज्यादा, किसी को मध्यम और किसी को बहुत कम और तब जिस चीज को मनुष्य कोसता है वह है हमारा सोया हुआ भाग्य। इसी सोये हुऐ भाग्य को जगाने के लिए आज हम आपको नाम के प्रथम अक्षर से 5 जबरदस्त उपाय बतायेगें जिन्हें नियमित रुप से करने पर आप जल्दी ही धनवान होगें।

आज हम बात करेगें कर्क राशि के बारे में, जिनके नाम का पहला अक्षर ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो, है उनकी कर्क राशि है। कर्क राशि जल तत्व के अन्तर्गत आती है और इनके स्वामी चन्द्रमा ग्रह है जोकि कला, मातृप्रेम, संवेदशीलता, भावना प्रधान, सहानुभूति, दयालु, रचनात्मक, व्यवाहारिक, भोजनप्रेम और सुन्दर बोलचाल के लिए जाने जाते है।

आईये अब यह जानें की वह कौन से पाँच जबरदस्त और सरल उपाय है जिन्हें कोई भी कर्क राशि का जातक कर सकता है और जीवन में सफल हो सकता है।

  • दानः ।। सर्वेषाम उपायानां दानं श्रेष्ठतमं मतम ।। जैसाकि मैं सदैव बोलता हूँ कि कलयुग में सभी समस्याओं का सबसे श्रेष्ठ उपाय दान है। जो मनुष्य गरीब और असहाय लोगों की हमेशा सहायता करता है उसपर ईश्वर सदैव प्रसन्न रहते है और दान करने वाले के घर के भण्डार सदैव भरे रहते है। भूखों को भोजन, बीमारों को दवा और गरीब बच्चों को शिक्षा में सहायता करने के साथ-साथ यदि आप शनि ग्रह व बुध सम्बन्धी चीजों का दान करें तो यह आपके लिए बहुत शुभ रहेगा जैसे काली उड़द, काले चने, लोहा, सरसों का तेल, चमड़े के जूते और बुध ग्रह के लिए, गाय माता को हरी घास, पालक, मूंग की दाल और हरे वस्त्र।
  •  रुद्राक्ष धारणः मानवता के कल्याण के लिए भगवान रुद्र की आँख से गिरें आँसुओं से जिस बीज की उत्पत्ति हुई उसे रुद्राक्ष कहा जाता है। रुद्राक्ष को साक्षात् भगवान शिव ही माना जाता है। रुद्राक्ष का महात्म्य शिव पुराण, देवी भागवत, नारद पुराण, अग्नि पुराण जैसे कई पुराणों में विस्तार से बतलाया गया है। कर्क राशि को सभी प्रकार की सफलताओं और समृद्धि प्राप्त करने के लिए 2 मुखी रुद्राक्ष और गौरीशंकर रुद्राक्ष कवच रुप में धारण करना चाहिए।
  •  वृक्षारोपणः जीव को जीने के लिए प्रकृति के साथ मिलकर चलना होता है। प्रकृति से ही जीवन है और यही सभी चीजों का आधार है। भारतीय आयुर्वेद और वैदिक ज्योतिष में भी जन्म नक्षत्रों और जन्म-राशियों से वृक्षों का सम्बन्ध बताया गया है। इसलिए जन्म राशि से सम्बन्धित वृक्षों को लगाने और उनका ध्यान रखने से भी भाग्यवृद्धि और समृद्धि आपके घर आती है। कर्क राशि वालों के लिए सभी प्रकार की तुलसी, पलाश का पौधा और गेदें के पौधे लगाना बहुत शुभ है।
  •  मित्र ग्रहों को दे बलः जिस प्रकार मित्रों की सहायता से जीवन के बहुत से कार्य आसान और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो जाते है उसी प्रकार जब हम अपनी जन्म राशि के स्वामी ग्रह के मित्र ग्रहों को बल देते है तो हमारे जीवन में भी धन लक्ष्मी और समृद्धि स्वयं आने लगती है। कर्क राशि के पंचम और नवम भाव के स्वामी मंगल और बृहस्पति है और सामान्यतः कर्क राशि के लिए शुभ परिणाम देने वाले भी होते है। मंगल और बृहस्पति को बल देने के लिए आपको पीपल की जड़ में रोज लाल चन्दन से तिलक करने पश्चात् जल चढाना चाहिए। ज्यादा अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए आप मूंगा, माणिक्य और पुखराज धारण कर सकते है लेकिन रत्न धारण से पहले अपनी कुण्डली का विश्लेषण जरुर करवायें।
  •  मंत्र जापः मंत्र जाप क्या है पहले यह जानें। मानसिक और भौतिक सभी समस्याओं पर शोध करके उनके उपाय रुप में शब्दों को निश्चित क्रम से प्रयोग करने की विधि को मंत्र कहा जाता है। सामान्य शब्दों में समझे तो मन रुपी राक्षस जितनी भी समस्याऐं उत्पन्न कर सकता है उन सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाने वाली युक्ति को मंत्र कहते है। धन सम्पदा और चर्तुमुखी विकास के लिए बताये गये मंत्र का रोज 108 बार जाप करें। मंत्र इस प्रकार है।

 ।। ओऊम् हिरण्यगर्भाय अवयक्त रुपिणे नमः ।।

इसी के साथ हम आप सभी दर्शकों से आज के लिए आज्ञा चाहते है आपका जीवन शुभ व मंगलमय हो।

।। नमो नारायण ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *