गर्म पानी के लाभ

नमो नारायण

मित्रों मैं राहुलेश्वर स्वागत करता हूँ आपका भाग्य मंथन में।

मित्रों आज हम आपको बतायेगें गर्म पानी पीने से होने वाले लाभों के बारे में।

इस पुण्य कार्य को करने के लिए हमारे साथ जुडने जा रहे है वनौषधि विघापति, आयुर्वेद गौरव वैघ (डाँ0) मायाराम उनियाल जी। आयुर्वेद के क्षेत्र में अपने सेवा कार्यों के लिए आपने भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल जी द्वारा पंडित राम नारायण वैध पुरस्कार 2006 भी प्राप्त किया है।

  1. शरीर में गैस के कारण अलग-अलग जगह दर्द के गुब्बारे बनते हो तो गर्म पानी पीना बहुत फायदेमंद होता है।
  2. जल्दी बुढापा नही चाहते और हमेशा जवान दिखना चाहते है तो गर्म पानी पीना बहुत जरुरी है।
  3. दमा, लम्बे समय तक हिचकी आना, गले में खराश रहने वालों के लिए गर्म पानी दवाई का काम करता है।
  4. सर्दी जुखाम होने पर, शरीर में छुपे रोगों को समाप्त करने के लिए गर्म पानी पीना बहुत जरुरी है।
  5. जिन लोगों को बार बार बुखार आता हो उन्हें ठण्डे पानी की जगह हल्का गर्म पानी देना चाहिए इससे बुखार में लाभ होता है।
  6. गर्म पानी के नियमित सेवन से रक्त संचार अच्छा होता है, ब्लड प्रेशर कन्ट्रोल में रहता है।
  7. गर्म पानी पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ पसीने के रुप में बाहर निकल आते है इससे आपके शरीर में रोग नही लगते।
  8. पेट के सफाई और पेट के रोगों में गर्म पानी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पुराने से पुराना कब्ज मात्र गर्म पानी पीने से ठीक हो जाता है।
  9. गर्म पानी के नियमित सेवन से शरीर से अतिरिक्त वसा समाप्त हो जाता है और आपका शरीर मजबूत और स्वस्थ रहता है।
  10. गर्म पानी पीने से शरीर का प्रतिरक्षा तन्त्र मजबूत होता है और वायरल होने वाले रोगों से शरीर की रक्षा होती है।
  11. गर्म पानी पीने से पेट और मस्तिष्क सम्बन्धी रोगों में भी लाभ मिलता है।
  12. जिन लोगों को ज्यादा रुसी होती है और बाल कमजोर होते है उनके लिए गर्म पानी बहुत लाभदायक होता है। एक महिने तक नियमित रुप से हल्के गर्म पानी को पीने से बालों की जड़े मजबूत होती है और रुसी भी खत्म होती है।

आज के लिए इतना ही कल फिर मिलेगें ज्ञान यात्रा में तब तक के लिए आपसे आज्ञा चाहते है। आपका जीवन शुभ व मंगलमय हो।

।। नमो नारायण ।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *