नमो नारायण मित्रों, मैं राहुलेश्वर, स्वागत करता हूँ आपका भाग्य मंथन में।
मित्रों आज हम बात करेगे अंक ज्योतिष शास्त्र की जिसमें अंको को आधार बनाकर भविष्य जाना जाता हैं इस विधा का प्रयोग दक्षिण भारत में वैदिक काल से ही किया जाता रहा है बाद मे पश्चिमी सभ्यता ने इसे अपनाया और विस्तार किया ।
1 से लेकर 9 अंक मे सब कुछ समेट कर भविष्य कथन की इस विधि को आप भी समझिये और रोजर्मरा के जीवन में इसक प्रयोग करके लाभ उठाईये।
आज हम बात करेगें अंक 6 के बारे में जिनका जन्म किसी भी महिने की 6,15,24 तारीख में होता है उनका जन्म मूलाँक 6 होता है। अंक 6 पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य होता है। अंक 6 में जन्में लोग बहुत समझदार, देखने में मन को लुभाने वाले होते है, स्वभाव से प्रेमी, भावुक, अपनी मन की सुनने वाले होते है। 25 वर्ष की उम्र तक यह अपने भविष्य को लेकर कल्पनाओं मे जीते है, 25 वर्ष के बाद यह अपने भविष्य को लेकर जागरूक होते है, और जोर शोर से भौतिक जगत की तरफ बढ़ते है। कम श्रम करके यह लोग बहुत ज्यादा धन और सोहरत कमा लेते है। 6 अंक लक्ष्मी जी का अंक भी माना जाता है, इसका असर इस अंक में जन्मे जातकों पर साफ दिखता है, जिस कार्य में यह हाथ जालते है वह कार्य सफल होते चले जाते है। इनके जीवन की सबसे बढ़ी समस्या एक है और उल्टी सीधी जगह खर्च करते है जिस कारण से इनको मानसिक कष्ट रहता है।
6 अंक की प्रकृति – शब्दो में एक विशेष खिचाँव लिये, सुरीली वाणी के स्वामी होते है 6 अंक वाले कला प्रेमी, मन के भाव जल्दी प्रकट नही होने देते, इनके मन के भावो के जानने मे समय लगता है, कभी ईमानदार तो कभी बहुत बड़ा धोखा देने वाले होते है। कुल मिला कर मन मौजी और प्रसन्न होते है।
- 6 अंक वालों की पेशा व आजीविका – मैगजीन राइटर, अभिनेता, डाक्टर, ज्वैलरी का काम, आयात-निर्यात, कपड़ो का काम, कलात्मक कार्य करने वाले, पंडित, खेती करने वाले अंक 6 के अन्तर्गत आते है।
- अनुकूल राशियाँ और अंक – आपके लिए वृषभ, तुला, मिथुन, कन्या, वृश्चिक राशियाँ और राशियो की कुला मे विशेष रूप से शुभ है और 2,3,4,6,9 अंक और बाकी अंको से ज्यादा शुभ है।
- अनुकूल अक्षर – अंग्रेजी वर्णमाला के F,O,X,E,N,W अक्षर आपके लिए सबसे ज्यादा अनुकूल है।
- नवरत्न – सफेद ओपल,हीरा धारण करना आपके लिए विशेष रूप से शुभ है।
- शुभ दिशा – आग्नेय दिशा आपके लिए सबसे ज्यादा शुभ है।
- शुभवार – बुधवार और शुक्रवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ हैं।
- शुभ दिनाँक – 03,06,09,12,15,18,21,27,30 तारीखें आपके लिए विशेष शुभ हैं।
- शुभ यंत्र – शुक्र देव का अंक यन्त्र और लक्ष्मी जी का सम्पूर्ण यन्त्र आपके लिए विशेष शुभ है।
- शुभ रंग – लाल, नीला, हरा रंग आपके लिए विशेष शुभ हैं।
- शुभ मंत्र – ओम लक्ष्मी नारायणाय नमो नमः का जाप आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा।
- मुख्य बिमारियाँ – पेट और आँखो से स्मबन्धित रोग इन्हे ज्यादा परेशान करते है।
- अशुभ महिनें – अप्रैल, अगस्त 6 अंक वालो के लिए खराब होते है।
आज के लिए इतना ही कल फिर मिलेगें ज्ञान के बढते रथ के साथ भाग्य मंथन में, तब तक के लिए आज्ञा चाहते है, आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।
।। नमो नारायण ।।