नमो नारायण मित्रों, मैं राहुलेश्वर, स्वागत करता हूँ आपका भाग्य मंथन में।
मित्रों आज हम बात करेगे अंक ज्योतिष शास्त्र की जिसमें अंको को आधार बनाकर भविष्य जाना जाता हैं इस विधा का प्रयोग दक्षिण भारत में वैदिक काल से ही किया जाता रहा है बाद मे पश्चिमी सभ्यता ने इसे अपनाया और विस्तार किया ।
1 से लेकर 9 अंक मे सब कुछ समेट कर भविष्य कथन की इस विधि को आप भी समझिये और रोजर्मरा के जीवन में इसक प्रयोग करके लाभ उठाईये।
आज हम बात करेगें अंक 8 के बारे में जिनका जन्म किसी भी महिने की 8,17,26 तारीख में होता है उनका जन्म मूलाँक 8 होता है। अंक 8 पर शनि ग्रह का आधिपत्य होता है। भारतीय संस्कृति में इस अंक को न्याय देने वाला अंक भी माना जाता है, चाइनीज सभ्यता में इस अंक को सबसे लक्की अंक माना जाता है। इस अंक मे जन्में लोगो की किस्मत शेयर और लोटरी मे अच्छी होती है। 8 अंक मे जन्में लोग सदैव अपने दृष्टिकोण को सही मान कर चलते है। दूसरे के विचारो को सुनने मे 8 अंक वाला व्यक्ति ज्यादा विश्वास नहीं करता। जीवन मे छोटी छोटी सफलताओं पर भी बहुत खुश होते है। धनी बनने के लिए किसी भी सीमा तक जा सकते है। जीवन मे खुश होने के लिए इन्हें किसी सफलता का इंतजार नही रहता। कछुए की तरह धीरे धीरे चल कर यह एक दिन स्वंय को एक उच्च स्थान पर लाने में सफल होते है।
- 8 अंक की प्रकृति – अंक 8 के विचार छोड़े भौतिक वादी होते है, जीवन में उच्च स्तरों के लिए निरन्तर प्रयासरत रहते है। वैवाहिक जीवन से सदैव असन्तुष्ट और कष्ट भोगते है, लेकिन फिर भी खुश रहने की कोशिश करते है। स्वंय के विचारो को खुलकर प्रकट नहीं कर पाते, स्वभाव से मेहनती और ईमानदार होते है।
- 8 अंक वालों की पेशा व आजीविका – पुलिस, मेयर, कोनट्रेक्टर, जेल कर्मचारी, भविष्यवक्ता, ब्राहाम्ण, म्यूजीसियन, इंजीनियर, मिस्त्री और लेबर अंक 8 के अन्तर्गत आते है।
- अनुकूल राशियाँ और अंक – आपके लिए तुला, मकर व कुम्भ राशियाँ और 2,5,8 अंक बहुत शुभ है।
- अनुकूल अक्षर – अंग्रेजी वर्णमाला के H,Q,Z अक्षर आपके लिए सबसे ज्यादा अनुकूल है।
- नवरत्न – लाजवर्त, अमेथिष्ट, नीलम 8 अंक वालो के लिए सबसे अच्छा होता है।
- शुभ दिशा – पश्चिम दिशा आपके लिए सबसे ज्यादा शुभ है।
- शुभवार – बुधवार, शुक्रवार और शनिवार का दिन आपके लिए विशेष रूप से शुभ हैं।
- शुभ दिनाँक – 08,17,26,05,14,23 तारीखें आपके लिए विशेष शुभ हैं।
- शुभ यंत्र – शनि का अंक यन्त्र आपके लिए विशेष शुभ है।
- शुभ रंग – काला, नीला, हरा रंग आपके लिए विशेष शुभ हैं।
- शुभ मंत्र – ओम नमः शिवाय का जाप आपको जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा।
- मुख्य बिमारियाँ – सरवाइकल पैन, ब्लड इनफैक्सन, हड्डियो से सम्बन्धित रोग, किडनी से सम्बन्धित रोग 8 अंक वालो को अधिक होते है ।