कर्क वार्षिक राशिफल 2019

मित्रों आज हम बात करेगें कर्क राशिफल 2019 के बारें।

मित्रों जैसा कि आप सभी जानते है कि ग्रहों का गोचर मानव जीवन और प्रकृति को सदैव से प्रभावित करता आया है। ग्रहों के गोचर फलस्वरुप समय-समय पर प्रकृति और मनुष्य पर पडने वाले प्रभावों पर निरन्तर कड़े शोध के पश्चात् ज्योतिष विधा के आधार स्तम्भ स्थापित किये गये है और यही स्तम्भ चिरकाल से मनुष्य को जीवन में सफलता दिलाने व आने वाली समस्याओं से बचाव के लिए मार्गदर्शन के लिए प्रयोग किये जाते है। ज्योतिष विधा सदैव से मनुष्य को बुरे कर्मों से दूर कर अच्छे कर्मों की तरफ ले जाती है और मनुष्य को नियम से जीने के भौतिक और अभौतिक लाभ व हानि से अवगत करवाती है। ज्योतिष का उद्देश्य आज भी मानव का आध्यात्मिक व आत्मिक विकास करना ही है न कि अंधविश्वास में डालना।
आईये सबसे पहले बात करेगें उन मुख्य ग्रहों की स्थितियों के बारे में जिससे 2019 का पूर्ण निचोड़ निकाला जायें कि कर्क राशि के लिए 2019 का पूरा वर्ष कैसे प्रभाव देने वाला साबित होगा। कर्क राशि की चन्द्र कुण्डली के हिसाब से शनि ग्रह पूरे वर्ष धनु राशि में विराजमान रहेगें जोकि आपकी जन्म कुण्डली का छटा भाव है। बृहस्पति ग्रह वर्ष आरम्भ से 5 नवम्बर 2019 तक वृश्चिक राशि में रहेगें जोकि आपकी जन्म कुण्डली का पंचम भाव है और उसके पश्चात् अपनी स्वराशि धनु में चले जायेगें जोकि आपकी जन्म कुण्डली का छटा स्थान है। राहु ग्रह वर्ष आरम्भ से कर्क राशि में बने रहेगें और 7 मार्च 2019 को मिथुन राशि में गोचर करेगें और वर्ष के अन्त तक यहीं बने रहेगें यह आपकी जन्म कुण्डली द्वादश स्थान है जिसे व्यय भाव भी कहा जाता है।

केतु ग्रह भी 07 मार्च 2019 को मकर राशि को छोडकर  धनु राशि में आ जायेगें और शनि केतु का चांडाल योग का निर्माण करेगें। सूर्य ग्रह 17 जुलाई  से 17 अगस्त 2019 तक आपकी कर्क राशि में विराजमान रहेगें और 18 अक्टूबर से 17 नवम्बर 2019 तक अपनी नीच राशि तुला में रहेगें। मंगल ग्रह 22 जून से 09 अगस्त 2019 तक आपकी जन्म राशि के बिल्कुल ऊपर आ जायेगें जहाँ मंगल नीच प्रभाव में आजायेगें इस समय आपको अपना व अपने स्वभाव का बहुत अधिक ध्यान रखने की जरुरत होगी। बुध ग्रह 25 फरवरी से 03 मई 2019 तक अपनी नीच प्रभाव देने वाली राशि मीन में रहेगें। शुक्र 10 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2019 तक अपनी नीच राशि कन्या में रहेगें। कुल मिलाकर कर्क राशिफल बनाने में हम सभी ग्रहों के गोचरफल को ध्यान में रखेगें लेकिन यहाँ एपिसोड ज्यादा लम्बा न हो इसलिए सभी ग्रहों के गोचर की विस्तृत रुप से चर्चा नहीं करेगें।

आईये अब ज्योतिषीय प्रकाश में क्रमबद्ध तरीके से कर्क राशि के जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण हिस्से पर बात करते है।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 पिछले कई वर्षों की तुलना में काफी अच्छा रहने वाला है। लम्बे समय से आप निरन्तर मेहनत कर रहे थे जिनका अच्छा फल..
आगे पढ़े

व्यवसाय

व्यवसायिक दृष्टिकोण से देखा से जाये तो वर्ष 2019 बड़े लाभों को प्रकट करता है। इस समय आपके व्यवसाय में तेजी से विस्तार के संकेत मिल रहे है। इस समय ज्यादातर..
आगे पढ़े

शिक्षा

शिक्षा के दृष्टिकोण से देखा जायें तो वर्ष 2019 बहुत शुभ रहने वाला है। कर्क चन्द्र कुण्डली के हिसाब से देखा जाये तो आपका शिक्षा स्थान वृश्चिक राशि के आधीन आता है..
आगे पढ़े

नौकरी

नौकरी करने वालों के लिए वर्ष 2019 मिले जुले परिणाम देने वाला होगा। इस समय छुट-पुट असन्तोष उत्पन्न करने वाली बातें आपके कार्यालय में होती रहेगी..
आगे पढ़े

पारिवारिक सुख

पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से वर्ष 2019 अच्छे और शुभ संकेत दे रहा है। इस वर्ष बृहस्पति ग्रह का पंचम भाव में होना परिवार में विवाह व शुभ कर्मों को दर्शा रहे है। आपकी …
आगे पढ़े

जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्ध

जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्धों के दृष्टिकोण से देखा जायें तो वर्ष 2019 कुछ समस्याऐं उत्पन्न कर सकता है क्योंकि इस समय आपके जीवनसाथी व प्रेम से सम्बन्धित भाव के
आगे पढ़े

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष 2019 आपके लिए शुभ रहेगा। बृहस्पति ग्रह की अमृत तुल्य नवम दृष्टि इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार का सबसे बड़ा कारण सिद्ध होगी। वर्ष..
आगे पढ़े

उपाय

अब हम आपको 2019 के लिए कुछ विशेष उपाय बताने जा रहें है जोकि ग्रहों के नकारात्मक गोचर से आपको सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आपको तेजी से सफलता भी दिलायेगें।
आगे पढ़े