कर्क वार्षिक राशिफल 2019- उपाय

अब हम आपको 2019 के लिए कुछ विशेष उपाय बताने जा रहें है जोकि ग्रहों के नकारात्मक गोचर से आपको सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आपको तेजी से सफलता भी दिलायेगें।

1 मंत्रः कर्क राशि वालों के लिए वैसे तो वर्ष 2019 शुभ रहने वाला है लेकिन फिर भी कुछ नकारात्मक ग्रह गोचर आपके स्वास्थ्य व आपके जीवन को प्रभावित करने का प्रयास करेगें जिसके लिए आपको भगवान शिव का आर्शिवाद प्राप्त करना चाहिए इसलिए इस समय रुद्राक्ष की माला से महामृत्युजंय मंत्र का जाप नियमित रुप से करना चाहिए।
ओऊम त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ।।

  1. यंत्र प्रयोगः भोजपत्र पर अष्टगंध की सहायता से राहु ग्रह के 108 अंक यंत्र बनाये और किसी भी शनिवार के दिन साफ बहते जल में इन यंत्रों को प्रवाहित करें आपके लिए शुभ रहेगा।
  1. रुद्राक्ष धारणः वर्ष 2019 सभी ग्रहों के शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए 2 मुखी नेपाली रुद्राक्ष शुक्ल पक्षीय सोमवार के दिन धारण करें।
  1. शुभ रत्न धारणः वर्ष 2019 में चन्द्र लग्न, पंचम व भाग्य स्थान के रत्नों को अष्टधातु में कवच रुप में धारण करना आपके लिए बहुत शुभ और सफलतादायक सिद्ध होगा। कवच बनवाने व धारण करने से पूर्व अपना जन्म कुण्डली विश्लेषण जरुर करवायें।
  1. वैदिकजापः वर्ष 2019 में राहु ग्रह शान्ति के लिए वैदिकजाप करवाना आपके लिए विशेषफल देने वाला होगा।
  1. तीर्थयात्राः वर्ष 2019 में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मन्दिर और मंगलनाथ मन्दिर की यात्रा व पूजन करना सबसे शुभ सिद्ध होगा।
  1. दानः जैसाकि मैं सदैव से आपको बताता हूँ कि कलयुग में नवग्रह शान्ति का सबसे उत्तम उपाय दान करना है इसलिए वर्ष 2019 में भी आप शनि व राहु से सम्बन्धित दान जरुर करें। भूखों को भोजन, जरुरतमंदों को वस्त्र, आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों कि शिक्षा प्राप्ति में सहायता, नेत्रहीनों का ध्यान, असहाय और वृद्ध लोगों की तन मन धन से सहायता के बावजूद यदि फिर भी कुछ करने का मन करें तो शनि मन्दिर में अलसी और काले तिल काले रंग के कपड़े में बाँधकर दान करें सब शुभ रहेगा।

नववर्ष 2019 आपके लिए सभी क्षेत्रों से शुभ रहें और आप अपने परिवारजनों और मित्रजनों के साथ जीवन के सभी सुख व आनन्द प्राप्त करें ऐसा मेरी माँ भगवती दुर्गा जी से प्रार्थना है।इसी के साथ हम आज के लिए आपसे आज्ञा चाहते है आपका जीवन शुभ व मंगलमय हो।

।। नमो नारायण ।।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 पिछले कई वर्षों की तुलना में काफी अच्छा रहने वाला है। लम्बे समय से आप निरन्तर मेहनत कर रहे थे जिनका अच्छा फल..
आगे पढ़े

व्यवसाय

व्यवसायिक दृष्टिकोण से देखा से जाये तो वर्ष 2019 बड़े लाभों को प्रकट करता है। इस समय आपके व्यवसाय में तेजी से विस्तार के संकेत मिल रहे है। इस समय ज्यादातर..
आगे पढ़े

शिक्षा

शिक्षा के दृष्टिकोण से देखा जायें तो वर्ष 2019 बहुत शुभ रहने वाला है। कर्क चन्द्र कुण्डली के हिसाब से देखा जाये तो आपका शिक्षा स्थान वृश्चिक राशि के आधीन आता है..
आगे पढ़े

नौकरी

नौकरी करने वालों के लिए वर्ष 2019 मिले जुले परिणाम देने वाला होगा। इस समय छुट-पुट असन्तोष उत्पन्न करने वाली बातें आपके कार्यालय में होती रहेगी..
आगे पढ़े

पारिवारिक सुख

पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से वर्ष 2019 अच्छे और शुभ संकेत दे रहा है। इस वर्ष बृहस्पति ग्रह का पंचम भाव में होना परिवार में विवाह व शुभ कर्मों को दर्शा रहे है। आपकी …
आगे पढ़े

जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्ध

जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्धों के दृष्टिकोण से देखा जायें तो वर्ष 2019 कुछ समस्याऐं उत्पन्न कर सकता है क्योंकि इस समय आपके जीवनसाथी व प्रेम से सम्बन्धित भाव के
आगे पढ़े

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से वर्ष 2019 आपके लिए शुभ रहेगा। बृहस्पति ग्रह की अमृत तुल्य नवम दृष्टि इस समय आपके स्वास्थ्य में सुधार का सबसे बड़ा कारण सिद्ध होगी। वर्ष..
आगे पढ़े

उपाय

अब हम आपको 2019 के लिए कुछ विशेष उपाय बताने जा रहें है जोकि ग्रहों के नकारात्मक गोचर से आपको सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आपको तेजी से सफलता भी दिलायेगें।
आगे पढ़े