कन्या वार्षिक राशिफल 2019-व्यवसाय

व्यवसायः व्यवसाय के दृष्टिकोण से वर्ष 2019 मिले जुले फल देने वाला साबित होगा। आपके कर्म स्थान के स्वामी बुध है जोकि वर्ष आरम्भ से ही वृश्चिक राशि में बृहस्पति ग्रह साथ बैठकर सप्तम दृष्टि प्रभाव आपके भाग्य भाव पर डाल रहे है यह वर्ष की शुरुवात के लिए अच्छा योग है जोकि आपके जीवन में किसी नई शुरुवात को भी दर्शा रहा है। आपकी जन्मराशि वर्ष 2019 में शनि ढैय्या के नकारात्मक प्रभावों को भी भोग रही है जिससे कार्यस्थल पर कुछ समस्याऐं तो निरन्तर बनी रहेगी। इस समय आपके कार्यस्थल के सभी कार्य लटक-लटक कर पूरे होने के योग बनेगें। 07 मार्च 2019 के बाद जब राहु ग्रह कर्क राशि से मिथुन राशि में आपके कर्म स्थान पर गोचर करेगें, यह समय आपके लिए एक बड़ा झटका खाने वाला हो सकता है। इस समय किसी प्रकार की कानूनी समस्या में आप फँस सकते है जिससे कि आपको सावधान रहना चाहिए। गुरु बृहस्पति का वर्षभर आपके ऊपर आर्शिवाद बना रहेगा जिसके चलते कई समस्याओं से आपका बचाव भी होगा। कुल मिलाकर यदि आप कार्यक्षेत्र में सोच समझ कर चले और कोई भी निर्णय जल्दीबाजी में न लें तो वर्ष 2019 आपके पक्ष में रहेगा।

नववर्ष 2019 आपके लिए सभी क्षेत्रों से शुभ रहें और आप अपने परिवारजनों और मित्रजनों के साथ जीवन के सभी सुख व आनन्द प्राप्त करें ऐसा मेरी माँ भगवती दुर्गा जी से प्रार्थना है।इसी के साथ हम आज के लिए आपसे आज्ञा चाहते है आपका जीवन शुभ व मंगलमय हो।

।। नमो नारायण ।।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 आपके लिए अच्छा रहने वाला है और सतर्कता बरती जाये तो इसे आप बहुत अच्छा भी बना सकते है। आपकी जन्म कुण्डली के हिसाब
आगे पढ़े

व्यवसाय

व्यवसाय के दृष्टिकोण से वर्ष 2019 मिले जुले फल देने वाला साबित होगा। आपके कर्म स्थान के स्वामी बुध है जोकि वर्ष आरम्भ से ही वृश्चिक राशि में बृहस्पति ग्रह साथ
आगे पढ़े

शिक्षा

 शिक्षा के दृष्टिकोण से देखा जाये वर्ष 2019 सामान्य फल देने वाला साबित होगा। आपके शिक्षा भाव के स्वामी शनि बनते है जोकि वर्ष आरम्भ से ही धनु राशि में आपके सुख स्थान पर
आगे पढ़े

नौकरी

नौकरीपेशा लोगों के दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 अच्छी खबरें ज्यादा ला रहा है। आपके कर्मस्थान के स्वामी बुध वर्ष आरम्भ से ही शुभ गुरुत्व के प्रभाव में बैठे है
आगे पढ़े

पारिवारिक सुख

पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा। आपके कुटुम्ब भाव के स्वामी शुक्र ग्रह बनते है जोकि वर्ष आरम्भ से ही
आगे पढ़े

जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्ध

जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्ध के दृष्टिकोण से देखा जाये तो यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके सप्तम भाव के स्वामी बृहस्पति ग्रह जो मुख्य रुप से जीवनसाथी
आगे पढ़े

स्वास्थ्य

 स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 आपके नकारात्मक प्रभाव लेकर आयेगा। शनि की ढैय्या प्रभाव आपके मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य को प्रभावित
आगे पढ़े

उपाय

वर्ष 2019 में कन्या राशि के ऊपर बनने वाली सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हम आपको एक मंत्र बताने जा रहे है जिसके नियमित रुप से जाप करने पर आपको चौकाने..
आगे पढ़े