कन्या वार्षिक राशिफल 2019-उपाय

अब हम आपको 2019 के लिए कुछ विशेष उपाय बताने जा रहें है जोकि ग्रहों के नकारात्मक गोचर से आपको सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आपको तेजी से सफलता भी दिलायेगा।

1 मंत्रः वर्ष 2019 में कन्या राशि के ऊपर बनने वाली सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हम आपको एक मंत्र बताने जा रहे है जिसके नियमित रुप से जाप करने पर आपको चौकाने वाले परिणाम प्राप्त होगें। मंत्र जाप के लिए स्फटिक की माला का प्रयोग करें।

देहि सौभाग्यं आरोग्यं  देहि में परमं सुखम्।
रुपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषो जहि।।
ओऊम ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे।।

  1. यंत्र प्रयोगः भोजपत्र पर अष्टगंध और अनार की कलम के प्रयोग से राहु ग्रह के 108 अंक यंत्र बनाये और किसी भी शनिवार के दिन इन्हें बहते पानी में एक-एक करके प्रवाहित करें.
  2. रुद्राक्ष धारणः वर्ष 2019 सभी ग्रहों के शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए 8 और 9 मुखी नेपाली रुद्राक्ष शुक्ल पक्षीय सोमवार के दिन धारण करें।
  3. शुभ रत्न धारणः वर्ष 2019 में चन्द्र लग्न, पंचम व भाग्य स्थान के रत्नों को अष्टधातु में कवच रुप में धारण करना आपके लिए बहुत शुभ और सफलतादायक सिद्ध होगा। कवच बनवाने व धारण करने से पूर्व अपना जन्म कुण्डली विश्लेषण जरुर करवायें।
  4. वैदिकजापः वर्ष 2019 में शनि केतु के चांडाल योग और राहु ग्रह की शान्ति के लिए महामृत्युजंय जाप और साथ में राहु शान्ति जाप करवाना आपके लिए विशेषफल देने वाला होगा।
  5. तीर्थयात्राः वर्ष 2019 में माँ दुर्गा के किसी भी एक शक्ति पीठ के दर्शन कर घर आकर कन्याओं को भोजन और दक्षिणा देना आपके लिए बहुत शुभ रहेगा।
  6. दानः जैसाकि मैं सदैव से आपको बताता हूँ कि कलयुग में नवग्रह शान्ति का सबसे उत्तम उपाय दान करना है इसलिए वर्ष 2019 में भी आप भूखों को भोजन, जरुरतमंदों को वस्त्र, आर्थिक रुप से कमजोर बच्चों कि शिक्षा प्राप्ति में सहायता, नेत्रहीनों, असहाय और वृद्ध लोगों की तन मन धन से सहायता के बावजूद यदि फिर भी कुछ करने का मन करें तो तिल, सप्तधान्य और सरसों एक नीले कपड़े में बाँधकर शनि मन्दिर में दान करें सब शुभ रहेगा।

नववर्ष 2019 आपके लिए सभी क्षेत्रों से शुभ रहें और आप अपने परिवारजनों और मित्रजनों के साथ जीवन के सभी सुख व आनन्द प्राप्त करें ऐसा मेरी माँ भगवती दुर्गा जी से प्रार्थना है।इसी के साथ हम आज के लिए आपसे आज्ञा चाहते है आपका जीवन शुभ व मंगलमय हो।

।। नमो नारायण ।।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 आपके लिए अच्छा रहने वाला है और सतर्कता बरती जाये तो इसे आप बहुत अच्छा भी बना सकते है। आपकी जन्म कुण्डली के हिसाब
आगे पढ़े

व्यवसाय

व्यवसाय के दृष्टिकोण से वर्ष 2019 मिले जुले फल देने वाला साबित होगा। आपके कर्म स्थान के स्वामी बुध है जोकि वर्ष आरम्भ से ही वृश्चिक राशि में बृहस्पति ग्रह साथ
आगे पढ़े

नौकरी

नौकरीपेशा लोगों के दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 अच्छी खबरें ज्यादा ला रहा है। आपके कर्मस्थान के स्वामी बुध वर्ष आरम्भ से ही शुभ गुरुत्व के प्रभाव में बैठे है
आगे पढ़े

शिक्षा

 शिक्षा के दृष्टिकोण से देखा जाये वर्ष 2019 सामान्य फल देने वाला साबित होगा। आपके शिक्षा भाव के स्वामी शनि बनते है जोकि वर्ष आरम्भ से ही धनु राशि में आपके सुख स्थान पर
आगे पढ़े

पारिवारिक सुख

पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा। आपके कुटुम्ब भाव के स्वामी शुक्र ग्रह बनते है जोकि वर्ष आरम्भ से ही
आगे पढ़े

जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्ध

जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्ध के दृष्टिकोण से देखा जाये तो यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके सप्तम भाव के स्वामी बृहस्पति ग्रह जो मुख्य रुप से जीवनसाथी
आगे पढ़े

स्वास्थ्य

 स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 आपके नकारात्मक प्रभाव लेकर आयेगा। शनि की ढैय्या प्रभाव आपके मानसिक और शारीरिक दोनों स्वास्थ्य को प्रभावित
आगे पढ़े

उपाय

वर्ष 2019 में कन्या राशि के ऊपर बनने वाली सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हम आपको एक मंत्र बताने जा रहे है जिसके नियमित रुप से जाप करने पर आपको चौकाने..
आगे पढ़े