सिंह वार्षिक राशिफल 2019

मित्रों आज हम बात करेगें सिंह राशिफल 2019 के बारें।

मित्रों जैसा कि आप सभी जानते है कि ग्रहों का गोचर मानव जीवन और प्रकृति को सदैव से प्रभावित करता आया है। ग्रहों के गोचर फलस्वरुप समय-समय पर प्रकृति और मनुष्य पर पडने वाले प्रभावों पर निरन्तर कड़े शोध के पश्चात् ज्योतिष विधा के स्तम्भ स्थापित किये गये है और यही स्तम्भ चिरकाल से मनुष्य को जीवन में सफलता दिलाने व आने वाली समस्याओं से बचाव के लिए मार्गदर्शन हेतु प्रयोग किये जाते है। ज्योतिष विधा सदैव से मनुष्य को बुरे कर्मों से दूर कर अच्छे कर्मों की तरफ ले जाती है और मनुष्य को नियम से जीने के भौतिक और अभौतिक लाभ व हानि से अवगत करवाती है। ज्योतिष का उद्देश्य आज भी मानव का आध्यात्मिक व आत्मिक विकास करना ही है न कि अंधविश्वास में डालना।
आईये सबसे पहले बात करेगें उन मुख्य ग्रहों की स्थितियों के बारे में जिससे 2019 का पूर्ण निचोड़ निकाला जायें कि सिंह राशि के लिए 2019 का पूरा वर्ष कैसे प्रभाव देने वाला साबित होगा। सिंह राशि की चन्द्र कुण्डली के हिसाब से शनि ग्रह पूरे वर्ष धनु राशि में विराजमान रहेगें जोकि आपकी जन्म कुण्डली का पांचवा भाव है। बृहस्पति ग्रह वर्ष आरम्भ से 5 नवम्बर 2019 तक वृश्चिक राशि में रहेगें जोकि आपकी जन्म कुण्डली का चौथा भाव है और उसके पश्चात् अपनी स्वराशि धनु में चले जायेगें जोकि आपकी जन्म कुण्डली का पांचवा स्थान है। राहु ग्रह वर्ष आरम्भ से कर्क राशि में बने रहेगें और 7 मार्च 2019 को मिथुन राशि में गोचर करेगें और वर्ष के अन्त तक यहीं बने रहेगें यह आपकी जन्म कुण्डली का लाभ स्थान है।

केतु ग्रह भी 07 मार्च 2019 को मकर राशि को छोडकर  धनु राशि में आ जायेगें और शनि केतु का चांडाल योग का निर्माण करेगें। आपकी जन्म राशि के स्वामी सूर्य 14 अप्रैल से 15 मई 2019 तक अपनी उच्च राशि मेष में रहेगें, 17 अगस्त से 17 सितम्बर 2019 तक अपनी स्वराशि सिंह में रहेगें यह समय आपके लिए बहुत शुभ सिद्ध होगा। इसके बाद सूर्य 18 अक्टूबर 17 नवम्बर 2019 तक अपनी नीच राशि तुला में रहेगें इस समय आपको अपना अधिक ध्यान देने की जरुरत होगी।मंगल ग्रह 22 जून से 09 अगस्त 2019 तक अपनी नीच राशि कर्क में रहेगें। बुध 25 फरवरी से 03 मई 2019 तक अपनी नीच राशि में गोचर करेगें। शुक्र 10 सितम्बर से 04 अक्टूबर 2019 तक अपनी नीच राशि कन्या में गोचर करेगें। कुल मिलाकर सिंह राशिफल बनाने में हम सभी ग्रहों के गोचरफल को ध्यान में रखेगें लेकिन यहाँ एपिसोड ज्यादा लम्बा न हो इसलिए सभी ग्रहों के गोचर की विस्तृत रुप से चर्चा नहीं करेगें।

आईये अब ज्योतिषीय प्रकाश में क्रमबद्ध तरीके से सिंह राशि के जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण हिस्से पर बात करते है।

आर्थिक स्थिति

 आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। वर्ष की शुरुवात लाभों के साथ हो सकती है। 7 मार्च को राहु और केतु का गोचर सामान्यतः..
आगे पढ़े

व्यवसाय

व्यवसाय के दृष्टिकोण से वर्ष 2019 बहुत मजबूती और तेजी से विस्तार के योग लेकर आपकी तरफ बढ रहा है। इस समय विदेशों से सम्पर्क बढने के योग भी बनेगें। इस समय..
आगे पढ़े

शिक्षा

 शिक्षा के दृष्टिकोण से वर्ष 2019 कुछ समस्याऐं आपको दे सकता है। आपकी जन्म कुण्डली के हिसाब से आपके शिक्षा भाव के स्वामी बृहस्पति ग्रह बनते है जोकि वर्ष आरम्भ ..
आगे पढ़े

नौकरी

नौकरी के दृष्टिकोण से भी देखा जाये तो वर्ष 2019 आपके लिए शुभ परिणाम देने वाला साबित होगा। इस समय आपके कार्यक्षेत्र में अचानक कुछ परिवर्तन होगें जोकि आपको बहुत..
आगे पढ़े

पारिवारिक सुख

पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 मिले जुले फल देने वाला साबित होगा। 25 फरवरी से 03 मई 2019 और 22 जून से 09 अगस्त 2019 तक का समय यदि ..
आगे पढ़े

जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्ध

जीवनसाथी व प्रेमसम्बन्धों के दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 विचारों में पृथकता लाने वाला बनता है। आपकी जन्मराशि के अनुसार आपके जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्ध ..
आगे पढ़े

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 राहत देने वाला वर्ष है। इस समय बृहस्पति का दृष्टि प्रभाव धीरे-धीरे आपके स्वास्थ्य को अच्छा बनाने का कार्य करेगा। इस समय
आगे पढ़े

उपाय

अब हम आपको 2019 के लिए कुछ विशेष उपाय बताने जा रहें है जोकि ग्रहों के नकारात्मक गोचर से आपको सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आपको तेजी से सफलता भी दिलायेगा।
आगे पढ़े