वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2019

मित्रों आज हम बात करेगें वृश्चिक राशिफल 2019 के बारें।

मित्रों जैसा कि आप सभी जानते है कि ग्रहों का गोचर मानव जीवन और प्रकृति को सदैव से प्रभावित करता आया है। ग्रहों के गोचर फलस्वरुप समय-समय पर प्रकृति और मनुष्य पर पडने वाले प्रभावों पर निरन्तर कड़े शोध के पश्चात् ज्योतिष विधा के आधार स्तम्भ स्थापित किये गये है और यही स्तम्भ चिरकाल से मनुष्य को जीवन में सफलता दिलाने व आने वाली समस्याओं से बचाव के लिए मार्गदर्शन हेतु प्रयोग किये जाते है। ज्योतिष विधा सदैव से मनुष्य को बुरे कर्मों से दूर कर अच्छे कर्मों की तरफ ले जाती है और मनुष्य को नियम से जीने के भौतिक और अभौतिक लाभ व हानि से अवगत करवाती है। ज्योतिष का उद्देश्य आज भी मानव का आध्यात्मिक व आत्मिक विकास करना ही है न कि अंधविश्वास में डालना।
आईये सबसे पहले बात करेगें उन मुख्य ग्रहों की स्थितियों के बारे में जिससे 2019 का पूर्ण निचोड़ निकाला जायें कि वृश्चिक राशि के लिए 2019 का पूरा वर्ष कैसे प्रभाव देने वाला साबित होगा। वृश्चिक राशि की चन्द्र कुण्डली के हिसाब से शनि ग्रह पूरे वर्ष धनु राशि में विराजमान रहेगें जोकि आपकी जन्म कुण्डली का दूसरा भाव है जिसे धन स्थान व कुटुम्भ स्थान भी कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह वर्ष आरम्भ से 5 नवम्बर 2019 तक वृश्चिक राशि में रहेगें जोकि आपकी जन्म कुण्डली का पहला भाव है, 05 नवम्बर के बाद बृहस्पति ग्रह गोचरवश अपनी स्वराशि धनु में चले जायेगें जोकि आपकी जन्मकुण्डली का दूसरा भाव है जहां शनि ग्रह पहले से विधमान है। राहु ग्रह वर्ष आरम्भ से कर्क राशि में बने रहेगें और 7 मार्च 2019 को मिथुन राशि में गोचर करेगें और वर्ष के अन्त तक यहीं बने रहेगें यह आपकी जन्म कुण्डली का अष्टम स्थान है।

केतु ग्रह भी 07 मार्च 2019 को मकर राशि को छोडकर धनु राशि में आ जायेगें और शनि केतु साथ मिलकर चांडाल योग का निर्माण करेगें। आपकी जन्मराशि वृश्चिक के स्वामी मंगल ग्रह वर्ष आरम्भ से मीन राशि में विराजमान रहेगें और 06 फरवरी 2019 को वर्ष का पहला राशि परिवर्तन करते हुऐ मीन से अपनी स्वराशि मेष में आ जायेगें इसके बाद 22 मार्च को मेष से वृषभ राशि में जायेगें और इसी तरह गोचरवश 07 मई 2019 को वृषभ से मिथुन राशि में जायेगें इसके बाद 22 जून से 09 अगस्त 2019 तक मंगल ग्रह अपनी नीच राशि कर्क में रहेगें, क्योंकि इस समय मंगल अपनी नीच राशि में गोचर करेगें इसलिए इस समय आपको अपना बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरुरत होगी। इसी तरह गोचर करते हुऐ मंगल ग्रह वर्ष अन्त में 25 दिसम्बर 2019 को तुला से वृश्चिक राशि में आ जायेगें और वर्ष की समाप्ति तक यही बने रहेगें।  कुल मिलाकर वृश्चिक राशिफल बनाने में हम सभी ग्रहों के गोचरफल को ध्यान में रखेगें लेकिन यहाँ एपिसोड ज्यादा लम्बा न हो इसलिए सभी ग्रहों के गोचर की विस्तृत रुप से चर्चा नहीं करेगें।

आईये अब ज्योतिषीय प्रकाश में क्रमबद्ध तरीके से वृश्चिक राशि के जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण हिस्से पर बात करते है।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो नववर्ष 2019 आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी जन्मराशि के हिसाब से आपके धन स्थान के स्वामी बृहस्पति ग्रह बनते है जोकि वर्ष..
आगे पढ़े

व्यवसाय

 व्यवसाय के दृष्टिकोण से देखा जाये तो नववर्ष 2019 आपको लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी जन्मराशि के अनुसार आपके कर्म स्थान के स्वामी सूर्य ग्रह बनते है जोकि वर्ष आरम्भ..
आगे पढ़े

शिक्षा

 शिक्षा के दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी जन्म राशि के अनुसार आपके शिक्षा भाव के स्वामी बृहस्पति ग्रह बनते है जोकि इस वर्ष ..
आगे पढ़े

नौकरी

नौकरी करने वालों के लिए भी वर्ष 2019 अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष शुरु के तीन महिने आपको थोड़ा बहुत परेशानी में डाल सकते है, हो सकता है इस समय कार्यक्षेत्र से थोड़ी बहुत
आगे पढ़े

पारिवारिक सुख

 पारिवारिक सुख के दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 सावधानी बरतने वाला होगा। आपके कुटुम्ब भाव के स्वामी बृहस्पति बनते है जोकि इस वर्ष लग्न स्थान पर बैठे है जोकि..
आगे पढ़े

जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्ध

जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्ध की दृष्टि से देखा जाये तो नववर्ष 2019 आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके अन्दर काफी सकारात्मक परिवर्तन आने के योग
आगे पढ़े

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 आपके लिए अच्छा रहने वाला है। वर्ष की शुरुवात मानसिक स्वास्थ्य के लिए थोड़ी नकारात्मक हो सकती है लेकिन अप्रैल के..
आगे पढ़े

उपाय

अब हम आपको 2019 के लिए कुछ विशेष उपाय बताने जा रहें है जोकि ग्रहों के नकारात्मक गोचर से आपको सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ आपको तेजी से सफलता भी दिलायेगें।
आगे पढ़े