तुला वार्षिक राशिफल 2019

मित्रों आज हम बात करेगें तुला राशिफल 2019 के बारें।

मित्रों जैसा कि आप सभी जानते है कि ग्रहों का गोचर मानव जीवन और प्रकृति को सदैव से प्रभावित करता आया है। ग्रहों के गोचर फलस्वरुप समय-समय पर प्रकृति और मनुष्य पर पडने वाले प्रभावों पर निरन्तर कड़े शोध के पश्चात् ज्योतिष विधा के आधार स्तम्भ स्थापित किये गये है और यही स्तम्भ चिरकाल से मनुष्य को जीवन में सफलता दिलाने व आने वाली समस्याओं से बचाव के लिए मार्गदर्शन हेतु प्रयोग किये जाते है। ज्योतिष विधा सदैव से मनुष्य को बुरे कर्मों से दूर कर अच्छे कर्मों की तरफ ले जाती है और मनुष्य को नियम से जीने के भौतिक और अभौतिक लाभ व हानि से अवगत करवाती है। ज्योतिष का उद्देश्य आज भी मानव का आध्यात्मिक व आत्मिक विकास करना ही है न कि अंधविश्वास में डालना।
आईये सबसे पहले बात करेगें उन मुख्य ग्रहों की स्थितियों के बारे में जिससे 2019 का पूर्ण निचोड़ निकाला जायें कि तुला राशि के लिए 2019 का पूरा वर्ष कैसे प्रभाव देने वाला साबित होगा। तुला राशि की चन्द्र कुण्डली के हिसाब से शनि ग्रह पूरे वर्ष धनु राशि में विराजमान रहेगें जोकि आपकी जन्म कुण्डली का तीसरा भाव है जिसे पराक्रम स्थान भी कहा जाता है। बृहस्पति ग्रह वर्ष आरम्भ से 5 नवम्बर 2019 तक वृश्चिक राशि में रहेगें जोकि आपकी जन्म कुण्डली का दूसरा भाव है जिसे धन स्थान व कुटुम्भ स्थान के नाम से भी जाना जाता है और उसके पश्चात् अपनी स्वराशि धनु में चले जायेगें जोकि आपकी जन्म कुण्डली का तीसरा स्थान है। राहु ग्रह वर्ष आरम्भ से कर्क राशि में बने रहेगें और 7 मार्च 2019 को मिथुन राशि में गोचर करेगें और वर्ष के अन्त तक यहीं बने रहेगें यह आपकी जन्म कुण्डली का नवम स्थान है जिसे भाग्य स्थान भी कहते है।

केतु ग्रह भी 07 मार्च 2019 को मकर राशि को छोडकर धनु राशि में आ जायेगें और शनि केतु साथ मिलकर चांडाल योग का निर्माण करेगें। आपकी जन्मराशि तुला के स्वामी शुक्र ग्रह 01 जनवरी 2019 को स्वराशि तुला से वृश्चिक राशि में जायेगें उसके बाद 29 जनवरी 2019 को वृश्चिक से धनु राशि में जायेगें और फिर 24 फरवरी 2019 को धनु से मकर राशि में जायेगें, इसके बाद 16 अप्रैल से 10 मई 2019 तक शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेगें और इसी प्रकार निरन्तर गोचर करते हुऐ वर्ष के अन्त में मकर राशि में रहेगें। 10 सितम्बर 2019 से 04 अक्टूबर 2019 तक शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या में रहेगें जोकि बहुत ध्यान देने वाला समय होगा। कुल मिलाकर तुला राशिफल बनाने में हम सभी ग्रहों के गोचरफल को ध्यान में रखेगें लेकिन यहाँ एपिसोड ज्यादा लम्बा न हो इसलिए सभी ग्रहों के गोचर की विस्तृत रुप से चर्चा नहीं करेगें।

आईये अब ज्योतिषीय प्रकाश में क्रमबद्ध तरीके से तुला राशि के जीवन के प्रत्येक महत्वपूर्ण हिस्से पर बात करते है।

आर्थिक स्थिति

आर्थिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 आपके लिए अच्छा रहने वाला है खासकर बचत के लिए यह वर्ष बहुत शुभ परिणाम देने वाला है। आपके आर्थिक क्षेत्र से सम्बन्धित..
आगे पढ़े

व्यवसाय

व्यवसाय के दृष्टकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 की शुरुवात सावधानी बरतने से शुरु कीजियें क्योंकि वर्ष आरम्भ से ही राहु कर्म स्थान पर बैठे है जोकि हवाई किला बनवाने में..
आगे पढ़े

शिक्षा

शिक्षा के दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 रुकावटें लाता दिखा रहा है। तुला राशि के शिक्षा भाव के स्वामी शनि बनते है और इस समय पूरे वर्ष शनि तृतीय दृष्टि से अपनी ..
आगे पढ़े

नौकरी

नौकरीपेशा लोगों के लिए भी वर्ष 2019 संघर्षों वाला साबित होगा लेकिन यदि आप इस संघर्ष को मजबूरी नहीं ब्लकि अपनी पूरी लगन व मेहनत के साथ चुनौती दें तो इस समय ..
आगे पढ़े

पारिवारिक सुख

पारिवारिक दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 आपके लिए शुभ रहेगा। इस समय परेशानियों के बावजूद परिवार के लोग आपके साथ खड़े मिलेगें। वर्ष 2019 में पूरे वर्ष..
आगे पढ़े

जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्ध

जीवनसाथी व प्रेम सम्बन्ध के दृष्टिकोण से वर्ष 2019 सामान्य फल देने वाला साबित होगा। चुनौतियों और परेशानियों से घिरा हुआ यह वर्ष जीवनसाथी की तरफ से सामान्य..
आगे पढ़े

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से देखा जाये तो वर्ष 2019 कुछ नकारात्मक हलचलें आपके विरुध कर रहा है। सबसे पहले तो आप यह जान लीजीये इस वर्ष अपने खान-पान का आपको ..
आगे पढ़े

उपाय

वर्ष 2019 में तुला राशि के ऊपर बनने वाली सभी समस्याओं को दूर करने के लिए हम आपको एक मंत्र बताने जा रहे है जिसके नियमित रुप से जाप करने पर आपको चौकाने वाले
आगे पढ़े